रुद्रपुर, देवरिया। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई आग की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम ने क्षेत्राधिकारी के साथ नगर क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक कोचिंग एवं लाइब्रेरी केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच की गई। बस स्टेशन के निकट संचालित एफर्टलेस इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया। वहीं अन्य कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई।
उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिक्षण संस्थान में फायर सेफ्टी संबंधी मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संचालकों को अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक अंकित यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। की जांच में एक संस्थान सील

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें