मंगलवार, 23 जून 2026

देवरिया के बराँव मे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी, आयुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

 

रुद्रपुर देवरिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, आयुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन को सुचारु रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया के बराँव मे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी, आयुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

  रुद्रपुर देवरिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत प...