गुरुवार, 25 जून 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत

रुद्रपुर, देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शुक्रवार को प्रस्तावित जनपद आगमन एवं विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रुद्रपुर विकासखंड सभागार में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के नगर में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद थे। रुद्रपुर नगर में जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने उन्हें माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन देवरिया के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करे।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सांसद/मंत्रीकमलेश पासवान  ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा। 

विधायक जयप्रकाशनिषाद ने  सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, आवागमन व्यवस्था एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम महेश मणि जितेंद्र गुप्ता ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया भगवान यादव कमलेश सिंह गिरीश नारायण सिंह सुनील गुप्ता कौशल किशोर सिंह सहित  मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष व संचालन ऋषि सिंह ने किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोहर्रम की नौवीं पर ताजिया चौक पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

रुद्रपुर/देवरिया। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर नगर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित ताजिया चौक पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरा के अनुसार ताजि...