विधायक जयप्रकाश निषाद ने वितरित किए चेक, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं किट
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एवं दैवीय आपदा राहत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। पिड़रा निवासी अनारकली पत्नी स्वर्गीय तेज बहादुर, जोगिया निवासी सत्यनारायण पुत्र सूर्यपाल तथा मैना देवी पत्नी स्वर्गीय मुसाफिर को चार-चार लाख रुपये तथा ओमप्रकाश पुत्र राजदेव को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
छात्रवृत्ति पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
इसके अलावा 37 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 14 पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण किट प्रदान की गई। वहीं पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय की 16 छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
अपने संबोधन में विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन जैसी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में पुल-पुलियों के निर्माण, बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं तथा विकास योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं उप जिलाधिकारी अवधेश निगम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
कार्यक्रम में एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायव तहसीलदार अनिल तिवारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रियंका चौधरी, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्व विजय निषाद, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, संगमधर द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें