भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
रुद्रपुर, देवरिया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने बिहार के भोजपुर जनपद निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की निष्पक्ष न्यायिक एवं मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग उठाई।
इस संबंध में अधिवक्तागोपीनाथ यादव कृष्ण मूर्ति त्रिपाठीप्रवीण पांडे आदि अधिवक्ता ने ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ( राजस्व एव वित्त) रामशंकर को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मृत्यु को लेकर विभिन्न स्तरों पर विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं। ऐसे में घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराया जाना न्यायहित में आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा सक्षम अधिकारी से न्यायिक/मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि घटना से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और कॉल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखते हुए उनकी फोरेंसिक जांच कराई जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
अधिवक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष जांच से ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें