रुद्रपुर देवरिया। हरिद्वार में 16 से 21 जून 2026 तक आयोजित चौथे RJK गोल्ड मेडल आर्चरी टूर्नामेंट में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। SBI फाउंडेशन ACE प्रोग्राम एवं M3M फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले दिन से ही बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।
RJK गोल्ड मेडल आर्चरी टूर्नामेंट में जीते 20 पदक
अंडर-10 एवं अंडर-15 वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने रैंकिंग और एलिमिनेशन राउंड में कुल 7 पदक (3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य) अपने नाम किए। इसके साथ ही संस्थान की कुल पदक संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
एलिमिनेशन राउंड के विजेतास्वर्ण पदक प्रज्ञा सिंह (अंडर-15 रिकर्व गर्ल्स) रजत पदक उत्कर्ष (अंडर-10 कंपाउंड बॉयज़)कांस्य पदक आलोक गुप्ता (अंडर-10 रिकर्व बॉयज़)रैंकिंग राउंड के विजेता स्वर्ण पदक प्रज्ञा सिंह (अंडर-15 रिकर्व गर्ल्स)उत्कर्ष (अंडर-10 कंपाउंड बॉयज़) रजत पदकआलोक गुप्ता (अंडर-10 रिकर्व बॉयज़) ने वाजी मारीसंस्थान के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
संस्थान प्रबंधन अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह ने ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि वे लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
संस्थान ने इस सफलता के लिए SBI फाउंडेशन और M3M फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें