अधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का किया आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन एवं संचारी रोगों की रोकथाम जनस्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक तथा प्रत्येक घर तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बी.बी. सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि संचारी रोग अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता पर विशेष बल दिया जाएगा। वहीं दस्तक अभियान के माध्यम से आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, टीबी, कुपोषण तथा अन्य संभावित रोगों के लक्षणों की पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायक तहसीलदार अनिल तिवारी मलेरिया इंस्पेक्टर ए आर ओ व कृषि विभाग उपस्थित थे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें