रुद्रपुर/देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बरांव चौराहा स्थित कार्यक्रम में जनहित से जुड़े मुद्दों का मांग पत्र सौंपने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। सपा नेताओं ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री तक जनता की समस्याएं पहुंचाने जा रहे थे।
सपा रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। इस दौरान एडिशनल एसपी देवरिया ने उन्हें रास्ते में रोकते हुए कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी।
सपा नेताओं का कहना था कि वे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनका मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
इसके बाद सपा नेताओं ने तहसीलदार रुद्रपुर की उपस्थिति में अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंप दिया और मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण निषाद, वरिष्ठ सपा नेता डॉ. शशांक शेखर गुप्ता, नगर अध्यक्ष शंकर जायसवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष राजू यादव, महासचिव बृजेश पासवान, छात्र नेता सत्य विजय यादव, अमरनाथ, राजेश यादव, अंकित सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है और भविष्य में भी वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें