शुक्रवार, 26 जून 2026

पुलिस सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस हैरत अंगेज करतबों ने मोहा मन, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए

रुद्रपुर, देवरिया। मोहर्रम के पावन अवसर पर शुक्रवार को रुद्रपुर नगर में ताजियादारों द्वारा निर्धारित मार्ग से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। कड़ी पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच निकला जुलूस पूरे नगर में शांति, भाईचारे और अकीदत का संदेश देता हुआ देर रात कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान रोजेदारों एवं अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

शाम लगभग 4 बजे पक्का चौक से कतारबद्ध ढंग से ताजिया जुलूस प्रारंभ हुआ जिसमे अखाड़ा  असरफिया चाँद क्ल, इमामबाड़ा चौराहा, थ्री स्टार क्लब, आदर्श चौराहा, गुलशन-ए-मदीना, भरटोला वार्ड, पुराना अखाड़ा पक्का चौक अपने निर्धारित मार्ग से कर्बला पहुंचा।

कलाकारों ने पारंपरिक अखाड़ा कला और हैरतअंगेज करतबों का शानदार प्रदर्शन

जुलूस के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक अखाड़ा कला और हैरतअंगेज करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं के तलवारबाजी, लाठी एवं अन्य पारंपरिक युद्धक कौशल के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा ताजियादारों और रोजेदारों के लिए शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

पुलिस सुरक्षा रही व्यवस्था चाक-चौबंद

 

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीएम अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर, टाउन इंचार्ज ज्ञान शुक्ला सहित मजिस्ट्रेट एवं भारी पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दाह संस्कार के दौरान हादसा: राप्ती-गोर्रा संगम में डूबने से व्यक्ति की मौत

रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सचौली पटनिया बांध के पास स्थित राप्ती-गोर्रा नदी संगम पर शुक्रवार को दाह संस्कार के दौरान ए...