रुद्रपुर देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित शुक्रवार को जनपद के वराव मे आगमन को लेकर व्यापक तैयारियों का जायजा लिया गया। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री / सांसद कमलेश पासवान विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंच, सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। नेताओं ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय तिवारी, छठठेलाल निगम तथा संजय सिंह जनार्दन राव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से जनपद को विकास की नई सौगातें मिलेंगी तथा विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं संगठन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें