सभा मे हजारों किसान होंगे शामिल : पवन मिश्र
रुद्रपुर, देवरिया।बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक रुद्रपुर डाक बंगला परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के कारण किसानों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह है।
पवन मिश्र ने कहा कि रुद्रपुर एवं बरहज विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में किसान जनसभा में शामिल होकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनेंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा प्रत्येक क्षेत्र में किसानों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भगवान यादव, अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक, प्रह्लाद यादव, राहुल कुमार, जे.पी. यादव तथा ब्रजमोहन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें