रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. धर्मेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नेतृत्व द्वारा डॉ. धर्मेंद्र सिंह पर पुनः विश्वास जताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित की योजनाओं को गति मिलेगी।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह को बधाई देने वालों में विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, बांसगांव सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, भूपेंद्र सिंह, विधायक जयप्रकाश निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, विशाल द्विवेदी, कमलेश सिंह, गिरीश नारायण सिंह, सुनील गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, ऋषि सिंह, कौशल किशोर सिंह, भीम सोनकर, राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी ने डॉ. धर्मेंद्र सिंह के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें