रुद्रपुर, देवरिया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंगलवार को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा किंग्डम होटल के प्रोपराइटर सोनू तिवारी के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों आकाश तिवारी ने बताया कि भंडारा सुबह 8 बजे से शुरू होकर हरि इच्छा तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
सोनू तिवारी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें