सोमवार, 8 जून 2026

पुरुषोत्तम मास के सोमवार पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में विशाल भंडारा

श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण 

रुद्रपुर, देवरिया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सोमवार को प्राचीन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्री दुग्धेश्वर नाथ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान दुग्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। 

इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा।

समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। भंडारे में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा धार्मिक आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर शिवहरी त्रिपाठी रमेश जायसवाल, शंकर जायसवाल, डॉ. शंशाक शेखर गुप्ता, डॉ. एस. के. शाही गोपाल मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनहित के मामलों में कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता ने डीएम से लगाई गुहार

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सदस्य एवं अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने जिलाधिकारी क...