सोमवार, 8 जून 2026

बिजली व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

रुद्रपुर, देवरिया। दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार एवं समाज सेवी चतुर्भुज शुक्ला ने सोमवार को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अनिल तिवारी को सौंपकर पचलडी क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही विद्युत समस्याओं का उल्लेख करते हुए जर्जर तारों एवं पोलों को तत्काल बदलने, लंबी दूरी वाले विद्युत मार्गों में अतिरिक्त पोल लगाने तथा प्रत्येक तीन किलोमीटर पर एक फ्यूज कंडक्टर स्थापित करने की मांग की, ताकि ओवरलोडिंग की स्थिति में बड़े पैमाने पर विद्युत क्षति से बचा जा सके।

उन्होंने विद्युत फीडरों के नवीनीकरण, शीतल माझा क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) की स्थापना, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित करने तथा विभाग में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की भी मांग उठाई। इसके अलावा विद्युत तारों के नीचे आने वाली पेड़ों की डालियों की नियमित सफाई, क्षेत्र में प्रतिदिन 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

ज्ञापन में अवर अभियंताओं के रात्रि निवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है, जिससे विद्युत संबंधी आपात समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

चतुर्भुज शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रात में एक्शन मोड में दिखे डीएम, मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

डी एम ने मरीजों व परिजनों से सीधे की बातचीत, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा रुद्रपुर देवरिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं...