सोमवार, 8 जून 2026

सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर हुये विवाद मे मारपीट युवक गम्भीर रूप घायल

ईंट-पत्थर चलने का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर, देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के मेदनापुर गांव में सरकारी ट्युवेल  पर नहाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया गया है।

नागेन्द्र प्रसाद ने दिये गये तहरीर मे बताया कि रविवार के साम 6.20 पर गांव के ट्युवेल पर कुछ युवक नहा रहे थे जहां मेरा भतीजा राजू गौतम भी नहाने गया इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर ईंट-पत्थर भी फेंके गए, जिससे उसे चोटें आईं।

पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान बीच-बचाव की कोशिश करने वालों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है, जिससे परिवार दहशत में है।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर हुये विवाद मे मारपीट युवक गम्भीर रूप घायल

ईंट-पत्थर चलने का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग रुद्रपुर, देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के मेदनापुर गांव में सरकारी ट्युवेल  पर नहाने को लेकर ह...