गुरुवार, 18 जून 2026

मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम को भेजा पत्र सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की मांग की

 सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे जनहित के कार्यों में होगा उपयोग शाहिना शेख

रुद्रपुर /देवरिया। नगर पंचायत मदनपुर की अध्यक्ष शाहिना शेख ने उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम को पत्र भेजकर नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

अध्यक्ष द्वारा 17 जून 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत मदनपुर में मेन चौराहे से कस्बे की ओर जाने वाली सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और जनहित से जुड़ी कई योजनाएं लागू नहीं हो पा रही हैं।पत्र में उल्लेख किया गया है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाता है तो नगर पंचायत द्वारा वहां वाटर आरओ, शौचालय तथा यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था (वेटिंग एरिया) विकसित की जा सकती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष शाहिना शेख ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई जाए, ताकि उक्त भूमि का उपयोग जनसुविधाओं के विकास के लिए किया जा सके।

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे जनहित के कार्यों में उपयोग करना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ  रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रा...