शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

रुद्रपुर तहसील को मिले नए एसडीएम, राजकुमार गुप्त ने संभाला कार्यभार

कुशीनगर के छितौनी (कल्याणनगर) के निवासी, यूपीपीसीएस-2012 बैच के अधिकारी हैं राजकुमार गुप्त

रुद्रपुर, देवरिया। शासन के स्थानांतरण आदेश के क्रम में हमीरपुर जनपद की सरीला तहसील से स्थानांतरित होकर आए राजकुमार गुप्त ने शुक्रवार को रुद्रपुर तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

राजकुमार गुप्त मूल रूप से कुशीनगर जनपद के छितौनी (कल्याणनगर) के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा छितौनी इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तथा महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, कानपुर से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

एसडीएम का लेखपाल संघ भेंट कर किया स्वागत

नवागत एसडीएम राजकुमार गुप्ता को लेखपाल संघ रुद्रपुरमें भूखे भेंट कर स्वागत किया

👉प्रशासनिक सफर

राजकुमार गुप्त उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (यूपीपीसीएस) 2012 बैच के अधिकारी हैं। वर्ष 2012 में यूपीपीसीएस के माध्यम से उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ। अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रशासनिक अनुभव के आधार पर वर्ष 2019 में उन्हें तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद अक्टूबर 2023 में राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत उन्हें उपजिलाधिकारी (एसडीएम)/डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। इससे पूर्व वह हमीरपुर जनपद की सरीला तहसील में एसडीएम के रूप में तैनात थे।

👉जनहित और पारदर्शिता होगी पहली प्राथमिकता

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम राजकुमार गुप्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

👉एसडीएम की प्रमुख प्राथमिकताएं

,👉जनसुनवाई एवं तहसील दिवस की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण।

👉राजस्व वादों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर।

👉अवैध कब्जों एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

👉कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय।

👉किसानों, गरीबों एवं पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना।

👉कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना।

👉शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा।

रुद्रपुर तहसील में नए एसडीएम के रूप में राजकुमार गुप्त की तैनाती से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि राजस्व, कानून-व्यवस्था एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सीडीओ ने पेयजल परियोजना व राजकीय नलकूप तथा विद्यालय का किया निरीक्षण .गुणवत्ता और संचालन पर दिया जोर

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील समाधान दिवस में शामिल होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को विकासखंड रुद्रपुर के वि...