रुद्रपुर, देवरिया।रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर बरसात के बाद बने रेनकट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। दो जनपदों को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने से मार्ग अंदर से खोखला होचुका है।ग्राम करहकोल के समीप सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से सड़क कमजोर हो गई है। वहीं पचलड़ी चौराहे पर कुलदीप मद्धेशिया एवं हरिश्चंद्र मिस्त्री के घर के सामने बारिश के पानी ने सड़क की नींव को पूरी तरह काट दिया है। ऊपर से सड़क सामान्य दिखाई दे रही है, लेकिन नीचे की मिट्टी बह जाने से वह अंदर से खोखली हो चुकी है। ऐसे में किसी भी समय भारी वाहन गुजरने पर सड़क धंसने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो दुर्घटना होना तय है। भाजपा नेता डी.के. यादव मनीष चौधरी संदीप चौधरी ऋषिकेश कुमार कुलदीप मद्धेशिया अमित सिंह दिनेश सिंह लालू यादव कमलेश यादव अंशु अंकित यादव मोनू सदानंद यादव व गोलू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने भी लोक निर्माण विभाग से अविलंब कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें