मंगलवार, 7 जुलाई 2026

एस डी एम ने किया राजस्व टीम के साथ आईजीआरएस के तीन शिकायत का मौके पर सत्यापन के साथ निस्तारण

रुद्रपुर (देवरिया)। शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने ग्राम सोनबरसा पहुंचकर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र का मौके पर सत्यापन कराया।

ग्राम सोनबरसा निवासी रमाशंकर जनार्दन पांडे  रामनगीना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम अवधेश निगम के साथ नायब तहसीलदार शरद कुमार सिंह एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शिकायत से संबंधित स्थल का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का समाधान कराया।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि शिकायत भूमि संबंधी थी। मौके पर राजस्व अभिलेखों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन कराने के बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला को ससुराल में दिलाया गया प्रवेश, ससुर पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (देवरिया)।  न्यायालय के आदेश के अनुपालन पर रुद्रपुर पुलिस ने  ग्राम खोरमा कन्हौली निवासी मीरा देवी पत्नी बलेश्वर को उनके ससुराल में...