मंगलवार, 7 जुलाई 2026

सीएचसी रुद्रपुर में मरीजों के लिए बनेगा वाहन पार्किंग स्थल वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के बीच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर में मरीजों और तीमारदारों को वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

नितेश गौरव ने अस्पताल पहुंचकर उनके साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

अधीक्षक डॉ. बी.बी. सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था की आवश्यकता से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने अस्पताल पहुंचकर उनके साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में शौचालय के पास उपलब्ध खाली स्थान को मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहनों की पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था कम होगी और मरीजों को सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि नगर के मुख्य बाजार में स्थित होने के कारण अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी अपने वाहन खड़े कर बाजार चले जाते हैं, जिससे मरीजों और एंबुलेंस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया है कि अस्पताल परिसर में केवल मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाए। बाहरी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आईजीआरएस सत्यापन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर धक्का देकर हत्या का लगाया आरोप

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में बुधवार को आईजीआरएस शिकायत के सत्यापन के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना क...