मंगलवार, 7 जुलाई 2026

क्षेत्र मे चल रहे दो गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयो को बीईओ ने कराया वंद संचालकों को दी नोटिस


रुद्रपुर (देवरिया)। शासन की मंशा के अनुरूप गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र में संचालित दो अवैध विद्यालयों को बंद कराते हुए उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान विट्ठलपुर ग्राम सभा के भगवानपुर चौराहे पर 'फाउंडेशन क्लास' के नाम से बिना मान्यता के एलकेजी से कक्षा आठ तक विद्यालय संचालित पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल विद्यालय को बंद कराते हुए वहां अध्ययनरत बच्चों का निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डहरौली चौराहे पर 'सरस्वती ज्ञान मंदिर' नाम से कक्षा एक से पांच तक बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलता पाया गया। इस पर विद्यालय संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल विद्यालय बंद करा दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया है कि वे दो कार्य दिवस के भीतर विद्यालय बंद किए जाने संबंधी शपथ-पत्र उपलब्ध कराएं।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन पाए जाने पर संबंधित संचालकों पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाने के साथ-साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। राजकिशोर सिंह ने क्षेत्र के सभी विद्यालय संचालकों से शासन के निर्धारित मानकों एवं मान्यता की शर्तों के अनुरूप ही विद्यालय संचालन करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला को ससुराल में दिलाया गया प्रवेश, ससुर पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (देवरिया)।  न्यायालय के आदेश के अनुपालन पर रुद्रपुर पुलिस ने  ग्राम खोरमा कन्हौली निवासी मीरा देवी पत्नी बलेश्वर को उनके ससुराल में...