सोमवार, 6 जुलाई 2026

आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर डीएम सख्त, चार नगर पंचायतों के ईओ को कारण बताओ नोटिस

मदनपुर साहित भाटपाररानी, बरियारपुर व बैतालपुर के अधिशासी अधिकारियों से मांगा जवाब, त्रुटिपूर्ण आख्या पर जताई नाराजगी

रुद्रपुर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले चार नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण न होने पर नगर पंचायत भाटपाररानी, बरियारपुर, मदनपुर और बैतालपुर के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि संबंधित अधिशासी अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर प्रस्तुत की गई आख्या तथ्यपरक और संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि आईजीआरएस के मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा में नगर पंचायत नगर पंचायत मदनपुर में गुलाम हुसैन से संबंधित प्रकरण भाटपाररानी में निर्माणाधीन सड़क और नाला निर्माण में ठेकेदार की अनियमितता, नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड संख्या-4 में सड़कों की मरम्मत, तथा नगर पंचायत बैतालपुर के वार्ड संख्या-10 में सड़क एवं नाला निर्माण से जुड़ी शिकायतों में त्रुटिपूर्ण आख्या प्रस्तुत किए जाने का मामला सामने आया। इन सभी मामलों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर डीएम सख्त, चार नगर पंचायतों के ईओ को कारण बताओ नोटिस

मदनपुर साहित भाटपाररानी, बरियारपुर व बैतालपुर के अधिशासी अधिकारियों से मांगा जवाब, त्रुटिपूर्ण आख्या पर जताई नाराजगी रुद्रपुर देवरिया। जिलाध...