सोमवार, 20 जुलाई 2026

देवरिया में गोर्रा, राप्ती, घाघरा व छोटी गंडक का जलस्तर बढ़ा, फिर भी खतरे के निशान से नीचे

रुद्रपुर देवरिया जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि गोर्रा, राप्ती, घाघरा (सरयू) और छोटी गंडक नदियां अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ खंड प्रशासन ने सभी नदियों की निगरानी तेज कर दी है।

मंगलवार सुबह आठ बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 13 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़कर 65.60 मीटर, राप्ती नदी का 67.00 मीटर, घाघरा (सरयू) नदी का 67.50 मीटर तथा छोटी गंडक नदी का 62.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार गोर्रा नदी का खतरे का निशान 66.50 मीटर, राप्ती व घाघरा का 70.50 मीटर तथा छोटी गंडक का 63.80 मीटर है। सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बाढ़ विभाग ने नदी तटीय क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सावन से पहले प्रशासन सक्रिय.एस डी एम ने दिया नगर पंचायत को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर गेट के सामने वने गड्ढा को भरने का निर्देश

रुद्रपुर, देवरिया। सावन माह में बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। मं...