गुरुवार, 27 मार्च 2025

त्योहार को लेकर कोतवाली में हुई शांत कमेटी की बैठक

शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें- सी.ओ

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली में आगामी त्यौहार अलविदा की नमाज ईद-उल फितर /चैत रामनवमी को लेकर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक शांत कमेटी की बैठक हुई बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का अपील किया गया इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने  अपने  सुझाव भी दिए

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि त्यौहार आपका है इसे सकुशल मनावे शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अक्षर सह कराया जाएगा कोई किसी प्रकार का गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

थाना प्रभारी रतन पांडे ने आए दोनों समुदाय के लोगों से त्योहार को सकुशल मनाने की अपील की बैठक सभासद सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे

नगर पंचायत ने शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को किया प्रमाण पत्र वितरण

 

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा तहसील परिसर में लगाये तीन दिवसीय शिविर का समापन अध्यक्ष सुधा निगम व एसडीएम हरिशंकर लाल द्वारा किया गया इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्व: निधि योजना के तहत 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया
भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पावदान का व्यक्ति भी लाभान्वित सुधा निगम
अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि भाजपा की सरकार में दिए गए योजनाओं से समाज के अंतिम पावदान  का भी व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है उन्होंने बताया कि रुद्रपुर नगर पंचायत में जो भी पात्र आवास योजना से बचे उनको आवास दिया जाएगा तथा रोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्वः निधि के तहत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है

एसडीएम ने सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश

 एसडीएम हरिशंकर लाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला

 शिविर में 50 लाभार्थी में किया गया प्रमाण पत्र वितरण ई .ओ

अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्व निधि वह पी एम  विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया है समापन के अवसर पर सभासद अंकित मणि त्रिपाठी उपेंद्र मास्टर अनिल पांडे भीम सोनकर सज्जाद अली विजय यादव सुशील निगम जयरतन चौरसिया सुशील मद्धेशिया टिंकू पांडे अनिल पांडे साहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे

बुधवार, 26 मार्च 2025

नगर पंचायत अध्यक्ष व एस डी एम ने किया प्रदर्शनी शिविर का उद्घघाटन

शिविर के माध्यम से गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की निति के 8 वर्ष तथा केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा तहसील प्रांगण में प्रर्दशनी कैम्प लगाया गया जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व एस डी एम हरिशंकर लाल द्घारा किया गया इस दौरान नगर पंचायत में कराया गए विकास कार्य का पोस्टर के माध्यम से विकास कार्य दर्शाया गया था

पोस्टर  के माध्यम से दर्शाये गये विकास कार्य 

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का उठावे लाभ एस डी एम

एसडीएम हरिशंकर लाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला और लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की 

नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्य को अध्यक्ष ने कराया अवगत

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए नगर पंचायत  में कराए गए विकास कार्यों को अवगत कराया 

 नगर विकास की ओर अग्रसर ई .ओ

आधिशासी अभियंता नितेश गौरव ने बताया कि रुद्रपुर नगर विकास की ओर अग्रसर है जहां सरकार द्वारा  चौदहवा वित्त व राज्य वित्त तथा अन्य मध्य से आए धन से नगर का विकास कार्य कराया जा रहा है

कैंप में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी पूर्ती विभाग के लिपिक सुशील तिवारी सभासद अंकित मणि त्रिपाठी उपेंद्र मास्टर अनिल पांडे भीम सोनकर सज्जाद अली विजय यादव सुशील निगम जयरतन चौरसिया सुशील मद्धेशिया टिंकू पांडे भाजपा नेता जयराम सोनकर मुन्ना दुबे आदि लोग थे

फोटो शूट के वाद प्रर्दशनी कैंप में पसरा सन्नाटा

प्रदेश व केंद्र सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के नीति को लेकर जिला से लेकर तहसील स्तर तक तीन दिवसीय शिविर लगाकर सरकार के कराए गए कार्यों को व उनके नीति को जन जन तक पहुंचा जा रहा है जहां रुद्रपुर नगर पंचायत द्वारा मंगलवार को कैंप लगाया गया लेकिन शुभारंभ बुधवार को किया गया जहां फोटो शूट होते ही कैम्प में सन्नाटा हो गया

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विद्यालय मे आगमन पर शिक्षको ने किया

विद्यालय से दो पदाधिकारी का निर्विरोध चयनित होना गौरव की बात प्राचार्य बृजेश पांडे

रुद्रपुर देवरिया जनपदीय शिक्षक संघ देवरिया के चुनाव में रामजी सहाय पी जी कालेज के  डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष व गुआक्टा प्रतिनिधि पद पर डॉ. शरद वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों ने बुधवार को कॉलेज में आगमन पर उनका स्वागत करतल ध्वनि से किया

 प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने निर्वाचित पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी पर  बधायी दी और शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि ये हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि छोटी संख्या होने के बावजूद दो -दो पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये ,इस अवसर पर प्रो संतोष कुमार यादव,डॉ मनीष कुमार,डॉ. गौरव,डॉ विमल कुमार,डॉ. अजय पाण्डेय, डॉ. रेखा पाण्डेय,धीरज कुमार,शीतल कुमार ,डॉ हरे राम पाठक,सुधीर दीक्षित,श्री कांत मणि त्रिपाठी,,रमेश यादव,राम कृष्ण भारती,अभय यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे

न्यायालय कोर्ट में फाइल आगे पीछे को लेकर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

 एसडीएम ने लिया संज्ञान मैं संग्रह अनुसेवक पर की कार्रवाई

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को रुद्रपुर तहसील के नायव तहसीलदार कोर्ट में कोर्ट शुरू के दौरान फाइल आगे पीछे को लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया जिससे कोर्ट स्थगित कर दिया गया इस दौरान आपत्तिकर्ता सुनील शुक्ला के साथ अधिवक्ता कृष्णमूर्ति त्रिपाठी तारकेश्वर शर्मा विकास दुबे सौरभ गुप्ता ने एस डी एम हरिशंकर लाल  को एक पत्रक दिया जिसे संज्ञान में लेते हुए नायव तहसीलदार से जानकारी प्राप्त कर  रजिस्टर अवलोकन के उपरांत संग्रह अनुसेवक के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे पुलिस हिरासत मे भेज दिया 

बताया जाता है कि अधिवक्ता संघ ने संभल कांड को लेकर एक प्रस्ताव भी दिया था

बुधवार को नायव कोर्ट रुद्रपुर लगभग 11:00 बजे प्रारंभ हुआ कोर्ट की सुनवाई में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी बैठे जहां फाइल की पेशी आगे  पीछे देख अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया जिसको लेकर मामला उग्र हो गया सुत्रो की माने तो अधिवक्ता दो गुट मे दिखाई दिए

वार संघ के अध्यक्ष मिले एसडीएम से नायब कोर्ट के कार्यशैली को कराया अवगत

वार संघ के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एसडीएम से मिलकर नायब तहसीलदार कोर्ट के कार्य शैली को बताते हुए कई तथ्यों पर आरोप लगाया और कहा कि अधिकारियों की मिली भगत से फाइल को आगे पीछे की जाती है

मंगलवार, 25 मार्च 2025

सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

स्टॉल भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि ने किया अन्नप्राशन संस्कार 

मनोज रुंगटा

रूद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार की "सेवा, सुरक्षा और सुशासन" नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया।

प्रदर्शनी में आठ वर्ष के दौरान जनपद में हुए विकास कार्यों को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्वयं सहायता समूह, आजीविका मिशन, पीएम आवास ग्रामीण, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन, उद्यान, कृषि, जल जीवन मिशन, जिला कारागार, पर्यटन, वन, स्वास्थ्य, पीएम आवास योजना (शहरी), नगरीय विकास अधिकरण, श्रम, बैंक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आयुष, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगा कर अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया 

स्टॉल भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि ने किया अन्नप्राशन संस्कार 

मुख्य अतिथि, अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने  परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया तथा विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदर्शनी में विगत आठ वर्ष के दौरान जनपद में हुए विकास कार्यों को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया ।स्टॉल भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि ने अन्नप्राशन संस्कार भी किया। 

 इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सत्रों का भी आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय आयोजन 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।

मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार के 10 वर्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने  पर सरकार की उपलब्धियों पर ड़ाला प्रकाश 

मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर पाठक ने केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और नवाचार के प्रयोग से नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे युवाओं और किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी 'वन ट्रिलियन डॉलर' की अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश का विकास छु रहा है नई ऊंचाइयों को सदर विधायक डॉ शलभ मणि

 सदर विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार मे सेवा, सुशासन और सुरक्षा की गारंटी रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया

 रामपुर कारखाना विधायक श्री सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और सुरक्षा की गारंटी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के "विकसित भारत" संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्त हो रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लोगो से लाभ उठाने की अपील की

 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र और राज्य सरकारें जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ तभी अधिकतम रूप से मिल सकता है जब जनता तक सही जानकारी पहुंचे और वे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहें।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टेबलेट, लैपटॉप और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

 कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पांडेय ने समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

 कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज शुक्ला द्वारा किया गया। स्वागत गीत के साथ लोक कलाकार अंटू तिवारी और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ आधारित फिल्म तथा उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान आठ वर्ष के विकास पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, विधान परिषद सदस्य श्री देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि श्री राजू मणि,समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, श्री गोविंद चौरसिया, श्री अंकुर राय, श्री रमेश वर्मा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, श्री रूपम पांडे, श्री राधेश्याम शुक्ला, श्री जितेंद्र सिंह, श्री प्रमोद शाही, श्री संजय राव, श्री दीपू शाही, श्री अजय कुमार दुबे, श्री राजेश निषाद, श्री रमेश श्रीवास्तव, अंबिकेश पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजकीय आईटीआई में तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्षों के अवसर पर राजकीय आईटीआई, देवरिया में अभ्यर्थियों द्वारा तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वायरमैन ट्रेड के छात्रों ने ऑटोमेटिक सोलर सिस्टम, वॉयस सेंसर बल्ब और इलेक्ट्रिक साइकिल जैसे उपकरणों का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि नवाचार और तकनीकी कौशल से ही युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में इसी प्रकार नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष तथा केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन के गांधी सभागार मे हुयी वैठक

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने वदला यूपी का परसेप्शन  अब यूपी  नए इंडिया का वना नया ग्रोथ इंजन: विजय बहादुर पाठक

मनोज रूंगटा

आठ सालों में देवरिया का हुआ अभूतपूर्व विकास

रूद्रपुर देवरिया उत्तंर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष तथा केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा जनपद के लिए नामित प्रभारी मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद  विजय बहादुर पाठक  की अध्यक्षता रही। सदर विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास:विजय बहादुर पाठक


एमएलसी श्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति को अपनाया, जिससे प्रदेश की परसेप्शन बदली है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश पूरे देश के समक्ष एक मॉडल राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में प्रदेश में छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 11 नए एक्सप्रेसवे पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 16 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।

प्रदेश सरकार ने सुधार, प्रदर्शन और रूपांतरण के मंत्र पर आधारित 33 सेक्टरल पॉलिसीज लागू की हैं। सिंगल विंडो सिस्टम निवेश सारथी पोर्टल की शुरुआत से प्रदेश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही संसाधनों में भी सुधार किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर स्टेट बनकर उभरा है। प्रदेश को देश का सबसे अच्छा निवेश गंतव्य माना जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में विदेशी निवेशक निवेश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का दौर जारी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मथुरा, प्रयागराज, नैमिषारण्य सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास किया गया है। हाल ही में संपन्न महाकुंभ में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा, जिससे सामाजिक सशक्तिकरण के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिली। उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो रही है। इस सकारात्मक बदलाव के पीछे संस्कृति, कनेक्टिविटी और वाणिज्य का समन्वय है। बीते आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार की नीतियों से छह करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है। 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है, जबकि 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है।

डबल इंजन की सरकार में नंबर वन यूपी बना पहचान

एमएलसी श्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बन गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना और अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में सजा दिलाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में 8.51 करोड़ खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 4.29 करोड़ नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गन्ना एवं चीनी, खाद्यान्न, आम, दुग्ध, आलू और एथेनॉल उत्पादन में भी प्रदेश का देश में शीर्ष स्थान है।

डबल इंजन की सरकार में देवरिया का हुआ चातुर्दिक विकास

एमएलसी श्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बीते आठ वर्षों में देवरिया का भी चहुंमुखी विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों का भी जनपद को व्यापक लाभ मिला है। मोदी-योगी सरकार के प्रयासों से देवरिया स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढाँचा, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, कृषि, उद्योग और डिजिटल प्रगति में नए आयाम छू रहा है।

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ ऐतिहासिक सुधार 

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। ₹214.06 करोड़ की लागत से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिससे जिले को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ मिल रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 7,46,949 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे उन्हें निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक मजबूत किया गया है, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू हो गई हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए, जिससे स्वास्थ्य आपात स्थितियों में देवरिया आत्मनिर्भर बन सका

सड़क परियोजनाओ में हुआ अभूतपूर्व कार्य

बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में भी देवरिया में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। ₹950 करोड़ की लागत से गोरखपुर-देवरिया फोरलेन परियोजना पूरी हो चुकी है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर ₹233.19 करोड़ खर्च किए गए हैं। ₹192.72 करोड़ की लागत से इसी मार्ग के 125 किमी से 144 किमी तक का कार्य पूरा हुआ है। ₹46.87 करोड़ की लागत से देवरिया-पकड़ी मार्ग का चौड़ीकरण तथा ₹40.47 करोड़ की लागत से रथुआ-भटनी-भिंगारी मार्ग का विस्तार हुआ है। ग्राम खरवनिया (भाटपाररानी) में छोटी गंडक नदी पर ₹12.45 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों का संपर्क बेहतर हुआ है

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने उठाये वड़े कदम

शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। ₹12.60 करोड़ की लागत से बरवामीर छापर में राजकीय आईटीआई का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलेगी। अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। 338 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया है। जनपद में 22,213 छात्रों को टैबलेट तथा 58,547 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिला है।

सरकार की योजनाओं में किसानों को मिला लाभ

कृषि और किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4,73,419 किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 750 से अधिक सौर ऊर्जा पंप वितरित किए गए हैं। गन्ना किसानों को ₹950 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

औद्योगिक विकास क्षेत्र में रोजगार को मिला बढ़ावा

औद्योगिक विकास और रोजगार को भी सरकार ने प्राथमिकता दी है। "एक जनपद, एक उत्पाद" (ODOP) योजना के तहत देवरिया के काष्ठ शिल्प उद्योग को बढ़ावा दिया गया, जिससे 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 1,200 से अधिक युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद में 12,181 स्ट्रीट वेंडरों को पंजीकृत किया गया है।

महिला सशक्तिकरण में महिलाएं हुई आत्मनिर्भर

महिला सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 25,000 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 40,000 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से 15,000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक 4,052 विवाह संपन्न हुए हैं।

प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और देवरिया भी इस परिवर्तन का साक्षी बन रहा है।


सोमवार, 24 मार्च 2025

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 25 ई- रिक्शा पर लगाया जुर्माना 12 को किया बंद

 बिना नंबर प्लेट व नाबालिक चला रहे थे ई रिक्शा

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक के विक्रांत वीर के निर्देश पर शांति सुरक्षा / कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतू चलाया जाए चेकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश में थाना प्रभारी रुद्रपुर रतन पांडे ने रुद्रपुर नगर के चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें लगभग 100 ई रिक्शा को चेकिंग किया जिसमे बिना ड्राइविंग लाइसेंस  गलत नंबर प्लेट बिना फिटनेस 25 ई रिक्शा का ई चालान किया वहीं लगभग एक दर्जन ई रिक्शा नाबालिक चला रहे ई रिक्शा को थाने लाकर बंद किया

रतन पांडे ने बताया कि चेकिग  आभियान चलाया गया है जहां नियम का पालन न करने वाले को विरुद्ध कार्रवाई की गई है

सी एस सी रूद्रपुर मे कैम्प लगाकर एड़स से वचाव हेतू दी गयी जानकारी

कैम्प मे 110 लोगो की हुयी जाँच  सभी निगेटीव पाये गये

मनोज रुंगटा


 
रुद्रपुर देवरिया सोमवार को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मिनी कैम्प शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डा० एस के राव ने किया गया ।

शिविर मे 110 मरीजो  की जाच की गयी  सभी  निगेटिव पाए गये डा अनिता पांडेय ने एच आई वी एड्स से वचाव पर जानकारी दी  और कहा कि एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना, प्रमाणित ब्लड बैंक से ब्लड लेना, नये सिरिंज का उपयोग करना, एड्स से संक्रमित गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से इलाज कराने से हम एड्स से बच सकते हैं। उन्होने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर स्क राव में एड्स से बचाव हेतु जानकारी दी सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि एड्स की जाच सीएचसी पर निःशुल्क होता है साथ ही जाच के उपरांत रिपोर्ट अति गोपनीय रखा जाता है । 

कैम्प मे  डा० सुनीता कुशवाहा डा० अर्चना शाही,बीएचडब्लू विकास कुमार ,एलटी चंदन मधुकर ,अखिलेश यादव ,अनिता पांडेय , दिलीप , एनसीडी स्टाफ नर्स अंकिता , शिल्पी ,प्रवीण मिश्रा ,शिखा सिंह आदि लोग थे

सबके सहयोग से होगा मदनपुर नगर पंचायत का विकाश जयप्रकाश निषाद

 न.पं.मदनपुर में कैंप लगाकर निशुल्क हुआ आनलाईन आवेदन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मदनपुर नगर पंचायत द्वारा मदनपुर गोला स्थित जनता इंटर कॉलेज में एक शिविर लगाकर लाभार्थियों का आवेदन किया गया जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री विधायक जय प्रकाश निषाद ने किया 

जयप्रकाश निषाद ने अपने संबोधन में  कहा कि मदनपुर नगर पंचायत आज विकास की ओर अग्रसर है अध्यक्ष के प्रयास से हमारे द्वारा सड़क नाली बिजली पानी आदि वार्डों में कार्य कर  विकास कराया जा रहा है नगर के विकास में अध्यक्ष की अहम भूमिका होती है जो मदनपुर नगर पंचायत बखूबी निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नवसृजित मदनपुर नगर पंचायत एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित हो 

उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि बिचौलियों के चक्कर में न पड़कर आप कैंप या किसी भी सहज जन सेवा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें पात्रता के आधार पर सभी लाभार्थियों को सरकार द्घारा चलाई जा रही योजना से आवाश मिलेगा मदनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम कहां की विधायक जी के प्रयास से मदनपुर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर है 

इस दौरान डुडा के सर्वेयर देवी कुशवाहा द्वारा 45 लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन किया गया 

कैंप में भाजपा नेता सदानंद सिंह सभासद दानिश शेख, राशीद शेख, शोहरत शेख ,नितिन राव विजय मोदनवाल, पिंटू कुशवाहा, रूपेश राजभर, आलम शेख ,जितेंद्र गुप्ता, संगम धर द्विवेदी ,राजीव गुप्ता वेलाल शेख नन्हे सिद्दीकी आदि लोग थे

रविवार, 23 मार्च 2025

जल ही जीवन को निर्रथक कर रहा है पीजी कॉलेज

रुद्रपुर देवरिया सरकार जल जीवन मिशन पर लगातार काम कर रही है कि हर घर को स्वच्छ पेयजल मिले यहां एक पीजी कॉलेज छुट्टी के दिन लगातार तीन घंटा टंकी से  पानी गिरता रहा जहां मोटर बंद करने वाला कोई नहीं था जबकि इस कॉलेज में शिक्षक से अधिक सेवादार के रूप में लोग कार्यरत है

रविवार को रामजी सहाय पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कैंप लगाया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयप्रकाश निषाद भी थे वहीं समाचार कवरेज करने गए पत्रकार ने देखा कि रामजी सहाय पीजी कॉलेज की टंकी से लगातार मोटर का पानी गिर रहा है जहां कोई भी कर्मचारी मोटर बंद करने के लिए रविवार की छुट्टी के नाते नहीं  दिखा इससे लगता था कि सरकार की जल जीवन मिशन योजना हर घर को स्वच्छ पानी देने दावा जल संरक्षण को लेकर निरर्थक में बदल रहा है अगर जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनो में रेगिस्तान की स्थिति हो सकती है

शनिवार, 22 मार्च 2025

एस डी एम को दिया पत्रक फर्जी नियुक्ति का लगाया आरोप

  रुद्रपुर देवरिया आंगनबाड़ी कार्यकत्री की फर्जी नियुक्त को लेकर दीपशिखा निषाद पत्नी पियूष निषाद अधिवक्ता रुद्रपुर ने रुद्रपुर वार संघ के अधिवक्ताओं के साथ एस डी एम को एक पत्रक दिया 

शनिवार को एसडीएम हरिशंकर लाल को दिए गए पत्रक में अधिवक्ताओं ने जोत बनकट दूधनाथ आगवाड़ी केंद्र पर नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा यादव अमौनी निवासी का फर्जी सर्टिफिकेट आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त करने आरोप लगाया है और उसे निरस्त कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

 ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह, शशि भूषण सिंह, आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, गोपीनाथ यादव, विकास त्रिपाठी, पियूष निषाद आदि  अधिवक्ता उपस्थित थे।

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

न. पं. रुद्रपुर के बोर्ड की हुयी बैठक 32 करोड़ के प्रस्ताव कार्य पर लगी मोहर

 नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर सुधा निगम

मनोज रूंगटा


रुद्रपुर देवरिया नगर पंचायत रुद्रपुर के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के सभागार मे शुक्रवार को अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव के नेतृत्व में हुयी

बैठक में नगर के विकास के लिए 32 करोड़ से विकाश कार्यो के प्रस्ताव पर मोहर लगी वहीं टैक्सी स्टैंड व शौचालय की नीलामी पर चर्चा हुई जिसमें दो वार्डों के सदस्यों ने शौचालय नीलामी पर विरोध प्रकट किया

शौचालय की नीलामी पर दो सभासदो ने जतायी आपत्ती

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025 -26 के विकास  कार्य में धोबी घाट का सुंदरीकरण, बथुआ रिवर फ्रंट का विस्तार ,विवाह स्थल का निर्माण, एक अदत मोबाइल ट्रांसफार्मर, एक आदत इंडोर स्टेडियम सहित नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों पर सहमत बर्ना शौचालय की नीलामी को लेकर भरटोला वार्ड के सभासद राजन चौधरी ,गोला वार्ड के सभासद सुशील निगम ने आपत्ति जताई और कहा कि शौचालय गरीबों के लिए बना है जहां नीलामी प्रक्रिया कर शुल्क लेना अनुचित है

नगर अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि रुद्रपुर नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं आज बैठक में 32 करोड़ रुपए से विकास  कार्यों की परियोजनाओं पर मोहर लगी है

बैठक अध्यक्ष सुधा निगम व आधिशासी अधिकारी नितेश गौरव लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभी सभासद उपस्थित थे

अखिल भारतीय ऊनाई साहू वैश्य महासभा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

 समाज को एक जुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत छठठे लाल निगम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया नगर स्थित कृष्ण मैरिज हॉल में गुरुवार को अखिल भारतीय ऊनाई साहू वैश्य महासभा द्घारा होली मिलन समारोह एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपास्थित लोगो ने फूलों के होली खेलकर एक दुसरे  को होली की बधाई दी और वैश्य समाज को एकजुट कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया

मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम ने कहा की वैश्य समाज का योगदान देश और समाज  निर्माण में उल्लेखनीय है शैक्षणिक सामाजिक एवं राजनीतिक पिछड़े पन क़ो दूर करने के लिए हमें एक जुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

समारोह को आत्माराम गुप्ता, दीनानाथ गुप्त,संदीप कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता मनीष कुमार गुप्ता  मृत्युंजय प्रसाद विशारद, एडवोकेट मदन मोहन गुप्ता, इंजीनियर सुशील चंद्रगुप्त ने भी संबोधित किया समारोह में अरविंद गुप्ता, सभासद सुशील निगम, लेखपाल मनीष गुप्ता, परशुराम गुप्तशशि भूषण निगम,राधेश्याम निगम, रवि प्रताप गुप्ता, संजीव गुप्ता, सज्जन गुप्त, शशांक शेखर गुप्त दीपक गुप्त श्रवण गुप्त, प्रिंस निगम, सोहनलाल निगम, राजेश गुप्ता, शंभू गुप्त, भोला गुप्त, धीरज निगम श्रवण निगम, उपेंद्र निगम, धर्मेंद्र गुप्त, रंजीत गुप्त, घनश्याम गुप्त मदनलाल निगम, सतीश निगम, ऋतिक, सूरज मनोज गुप्त, विजय गुप्ता, रतन गुप्ता, अमित निगम, धनंजय गुप्त, सौरभ गुप्ता, शंकर निगम, जयप्रकाश निगम, कृष्ण मोहन गुप्त आदि लोग उपस्थित थे समारोह के अध्यक्षता विनय गुप्त ने किया

लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय मे चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 स्काउट गाइड विषम परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की कला को करता है विकसित

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया क्षेत्र के रानिहवा स्थित लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय मे चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ 

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मंजेश कुमार तिवारी व विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा स्काउड टोलियो द्वारा निर्मित  कैंपों का निरीक्षण कर टोली नायको एवं सदस्यों का परिचय प्राप्त किया 

स्काउट गाइड प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण हमे विषम परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की कला को विकसित करता है विभागाध्यक्ष ने टोलियो को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट साहसी , निर्भीक एवम्  स्वावलंबी होता है  इसका प्रमुख उद्देश्य समाज को राष्ट्रोन्मुख बनाना हैं। समापन समारोह का आयोजन राजू मौर्य व नंदिनी सैनी के देखरेख में किया गया

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता जयराम यादव नन्द कुमार यादव अखिलेश यादव भोला प्रसाद नीलम मिश्रा साधना तिवारी अरविंद यादव अजीत सिंह रमेश यादव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के संयोजक  कामेश्वर पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

डिजिटल युग में भारतीय भाषाएं:अवसर और चुनौतियां" विषय संगोष्ठी सम्पन्न

 तकनीकी क्रांति में भारतीयों का योगदान सर्वाधिक प्रो.हरीश

मनोज रूगटां

रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी जी कॉलेज  के सुमित्रा सहाय सभागार में "डिजिटल युग में भारतीय भाषाएं:अवसर और चुनौतियां" विषय पर  राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती व स्व सहाय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित के साथ किया गया  प्राचार्य प्रो कालेज के प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों का माल्यापर्ण कर अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया

संगोष्ठी को प्रो.हरीश अरोडा आचार्य,हिंदी विभाग,पी जी डी ए वी कॉलेज,दिल्ली  ने अपने संबोधित करते हुये  कहा कि ज्ञान के मामले में हम बहुत समृद्ध हैं,परंतु हम उसका सही से उपयोग करने में असमर्थ हैं,यदि कोई भाषा मरती है तो उस राष्ट्र की एक संस्कृति मरती है,तकनीकी क्रांति में भारतीयों का योगदान सर्वाधिक रहा है 

 डॉ. प्रतीक सलगर,सहायक आचार्य,मराठवाडा मित्र मंडल,शंकर राव चौहाण विधि  महाविद्यालय पुणे ने कहा कि भाषा के जन्म के चार स्तर. होते हैं,भाषा का उद्देश्य भावनाओं को समझना होता है,

 संगोष्ठी में कुल 5 तकनीकी सत्र हुए जिसमे वक्ता के रूप में  प्रो वाचस्पति द्विवेदी,प्रो राकेश पाण्डेय,प्रो सुनीता दुबे,प्रो सुषमा पाण्डेय,डॉ अविनाश कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, प्रो. मंजू मिश्र,प्रो.शैल पाण्डेय,प्रो एस पी मिश्र,डॉ. राम पाण्डेय ने विभिन्न उप विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया,

तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. मनीष कुमार,डॉ. आनंद मोहन,डॉ. आशुतोष कुमार सिंह,डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवम डॉ शरद वर्मा ने किया,

समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो ममता मणि त्रिपाठी, प्राचार्या, उदित नारायण पी जी कॉलेज, पडरौना, विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो.विनोद मोहन मिश्र, प्राचार्य,बुध्द पी जी कॉलेज, कुशीनगर उपस्थित रहे

इस अवसर पर डॉ.नरेंद्र कुमार शर्मा,डॉ.सज्जन कुमार गुप्त,,डॉ गौरव पाण्डेय,डॉ विमल कुमार,डॉ अजय पाण्डेय,डॉ. रेखा पाण्डेय ,डॉ. अशोक सिंह,डॉ. दिव्या त्रिपाठी,डॉ. विनीता दीक्षित ,सहित अन्य  प्राध्यापक गण, शोध छात्र एवम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन धीरज मद्देशिया ने किया

गुरुवार, 20 मार्च 2025

डिजिटल युग में भारतीय भाषाएं:अवसर और चुनौतियां" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

रुद्रपुर देवरिया नगर स्थित रामजी सहाय पी जी कॉलेज में  शुक्रवार को  भारतीय भाषा समिति,शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुदानित "डिजिटल युग मे भारतीय भाषाएं:अवसर और चुनौतियां" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई है,जिसमे उदघाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.हरीश अरोड़ा,आचार्य ,हिंदी विभाग,पी जी डी ए वी कॉलेज, दिल्ली तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. प्रतीक सलगर,सहायक प्राध्यापक,मराठवाड़ा मित्र मंडल,शंकर राव चौहाण विधि महाविद्यालय, पुणे,महाराष्ट्र उपस्थित रहेंगे,समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.ममता मणि त्रिपाठी, प्राचार्य, उदित नारायण पी जी कॉलेज,पडरौना, कुशीनगर तथा प्रो.विनोद मोहन मिश्र,प्राचार्य,बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर उपस्थित रहेंगे,

संगोष्ठी के विभिन्न तकनीकी सत्रों  में वक्ता के रूप में प्रो.वाचस्पति द्विवेदी, अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग,संत विनोबा पी जी कॉलेज,देवरिया, प्रो.राकेश पांडेय, प्राचार्य,नेशनल पी जी कॉलेज, बड़हल गंज, गोरखपुर ,प्रो सुनीता दूबे, प्रो सुषमा पाण्डेय ,गोरखपुर विश्वविद्यालय ,डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ प्रतीक उपाध्याय, प्रो मंजू मिश्रा, प्रो.शैल पाण्डेय ,प्रो एस पी मिश्र, डॉ राम पाण्डेय उपस्थित रहेंगे,  अलग -अलग तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. मनीष कुमार,डॉ आनंद मोहन,डॉ. आशुतोष कुमार सिंह,डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव और डॉ. शरद चंद्र वर्मा करेंगे ,यह जानकारी संगोष्ठी के संयोजक डॉ. धीरज कुमार मद्देशिया ने दी

मंदिर के दान पात्र चोरो ने तोड़ा ताला पुजारी ने दी तहरीर

 रूद्रपुर देवरिया नगर के सेमरौना घाट स्थित मातेश्वरी मंदिर का चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़ दिया जिसकी लिखित तहरीर मंदिर के पूजारी सुखराज पाल रुद्रपुर कोतवाली में दी और कहां की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दान पात्र का ताला तोड़कर रुपया चुरा लिया गया

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए समाज को करें जागरुक एसडीएम

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत एसडीएम हरिशंकर लाल ने स्वास्थ्य ,पंचायती राज, कृषि पशुपालन, शिक्षा ,बाल विकास परियोजना , नगर पंचायत के साथ तहसील परिसर में बैठक की वैठक मे 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति स्वयं और नागरिकों को जागरुक करने को कहा गया जिसमे आशा कार्यकर्ता और आँगनबाड़ी घर घर जाकर दस्तक देंगी साथ ही बुखार , कुष्ठ, टी बी के मरीजों की लिस्ट बना कर एएनएम को देंगी 

एसडीएम हरिशंकर लाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, ब्लॉक सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक में शासन द्वारा चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति गंभीरता लाने के निर्देश दिए।

 उन्होने संचारी रोगों के प्रति समाज को जागरुक रखने, संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई, शुद्ध पेयजल के प्रति समाज को जागरुक करने को कहा जिसमे स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशाओं, राशन डीलरों से अभियान में सहभागिता होगी

 अधीक्षक डा० एस के राव ने कहा की संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के बारे नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने संचारी रोगों में मच्छर जनित रोगों मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, टाइफाइड आदि रोगों के लक्षण मिलते ही उपचार की सलाह दी।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल , अधीक्षक डा० एस के राव,खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह, बीएचडब्लू  विकास कुमार बीपीएम सुशील पांडेय ,एआरओ जय प्रकाश यादव,सीडीपीओ दया राम, यूनिसेफ अरशद जमाल , अमित मिश्रा डब्ल्यूएचओ अनिल गिरी , कृषि विभाग डा० प्रदीप सिंह, सुनील तिवारी आदि लोग थे

सपा के मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनी रणनीति

रूद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी रुद्रपुर ब्लाक की एक मासिक बैठक शर्मा मैरिज हाल पर किया गया

वैठक मे आगामी  विधानसभा चुनाव पर रणनीति वनाया गया तथा निर्णय लिया गया कि 2027 के चुनाव जीतने के लिए  पी डी ए की बैठक होगी तथा सरकार के विफल कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा 

 वैठक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता वीरेंद्र शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव राष्ट्रीय सचिव श्री सहादत हुसैन अंसारी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव  मुरारी कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव  ब्लॉक प्रभारी श्री सिकंदर यादव  जितेश यादव धर्मेंद्र निषाद पारस पांडे राजेश यादव रामदेव यादव दीपू यादव शैलेश यादव शंभू नाथ यादव अंकित पासवान अमन शर्मा विनय यादव महंत यादव गमानिषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

सेमरा पुल पर जाली लगाने के लिए समाजवादियों ने एसडीएम को दिया पत्रक

आधा दर्जन से अधिक लोग कर चुके हैं सुसाइड

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर कोतवाली क्षेत्र के  राप्ती नदी स्थित सेमरा पुल पर आए दिन युवक और युवतियों द्वारा कर रहे सुसाइड को लेकर सपा नेता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम हरिशंकर लाल को एक ज्ञापन दिया और सेमरा पुल के साथ अन्य पुलों पर भी जाली लगाने की मांग की ताकि पुल बने (सुसाइड पॉइंट) को रोका जा सके

मंगलवार, 18 मार्च 2025

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के तहत छः राजस्व ग्राम सभा के 11 स्थान से हटा अतिक्रमण

  

रूद्रपुर देवरिया ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान के तहत तीसरे दिन  रुद्रपुर तहसील में छः राजस्व ग्राम सभा के 11 स्थान से अतिक्रमण हटाया गया जिससे  अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गईमा लूम हो कि रुद्रपुर तहसील में 115 स्थान अतिक्रमण का चिन्हित किया गया है जिसको मुक्ति कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है

एसडीएम हरिशंकर लाल की तरफ से गठित टीम मे तहसीलदार  रूद्रपुर व नायब तहसीलदार रूद्रपुर / महेन तथा राजस्व निरीक्षकगण व लेखपालगण की उपस्थिति में 6 ग्राम से 11 सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियो से अवैध कब्जो को हटवाया गया।

राजस्व ग्राम विठ्ठलपुर के गाटा संख्या 190/0.040 हे०, व 225/0.028 हे0 व 210/0.032 व 207/0.032 जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम अंकित है, जिसपर जोत के रूप गेहू की खड़ी फसल पर 06 व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसे श्री राधेश्याम द्विवेदी राजस्व निरीक्षक व अन्य कर्मचारीगण की उपस्थिति में खाली कराया गया, इससे लगभग 3700 लोग लाभान्वित होंगे।

राजस्व ग्राम मढौरा के गाटा संख्या-99क/0.040 हे0 जो राजस्व अभिलेख में खलिहान के नाम दर्ज है, जोत के रूप सरसो की खड़ी फसल लगी थी जिसमे 03 व्यक्तियों द्वारा अबैध कब्जा कर लिया गया था, जिसे श्री संतोष कुमार राजस्व निरीक्षक व अन्य कर्मचारीगण की उपस्थिति में खाली करा दिया गया, जिससे गावं सभा के लगभग 50' लाभान्वित होंगे।

राजस्व ग्राम पटखौली के गाटा संख्या 130/0.0036 है० जो राजस्व अभिलेख में ग्रामसभा भूमि के नाम दर्ज है, जिस पर कच्चा गैर आवासीय के रूप में 01 व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे श्री अनिल कुमार तिवारी नायब तहसीलदार की उपस्थिति में खाली करा दिया गया, जिससे गांव के लगभग 10 लोग लाभान्वित होंगे।

राजस्व ग्राम शीतल माझा के गाटा संख्या 96 मि/0.002हे जो राजस्व अभिलेख में सड़क के नाम दर्ज है. जिसपर छप्पर के रूप में 01 व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे चन्द्रशेखर वर्मा, तहसीलदार रूद्रपुर के उपस्थिति में खाली करा दिया गया, जिससे गाव के लगभग 30 लोग लाभान्वित होंगे।

राजस्व ग्राम उसरी खुर्द के गाटा संख्या 171/0.081 हे जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम दर्ज है, जिसपर जोत के रूप गेहू की खड़ी फसल पर 10 व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे श्री सुग्रीव मिश्रा राजस्व निरीक्षक व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया, जिससे गाव के लगभग 40 लोग लाभान्वित होंगे।

राजस्व ग्राम परसिया हिरामन के गाटा संख्या 9/0.069 हे व गाटा स० 45/0.098 हे0 जो राजस्व अभिलेख में चकमार्ग के नाम दर्ज है, जिसपर जोत के रूप गेहू की खड़ी फसल पर 02 व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे श्री राधेश्याम द्विवेदी राजस्व निरीक्षक व राजस्व टीम की उपस्थिति में खाली करा दिया गया, जिससे गाव के लगभग 290 लोग लाभान्वित होंगे।

एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान शुरू हो गया है  कुल 115 स्थान चिन्हित किया गया है सभी जगह  को कब्जा मुक्ति किया जाएगा और अतिक्रमणकरियो  के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी



वैश्य महासभा की होली मिलन समारोह में फगुआ व चैता के गीतों की वही बयार

 समारोह मे वैश्य समाज को एकजुट होने का दिया सन्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के स्थित गौरी गोपाल बैंक्विट हॉल मध्यदेशीय कानू हलवाई मोदनवाल समाज के बैनर तले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष मद्धेशिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित गायक द्वारा फगुआ व चैता के गीत पर लोगों को रखने पर मजबूर कर दिया जहां लोग एक दूसरे पर फूलों की होली खेलते हुए होली की बधाई दी

मंच पर आसीन डॉक्टर ओ पी गुप्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता डॉक्टर विजय कांदू नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल प्रेमचंद ,जगदीश जायसवाल, राजाराम गुप्ता, मनोज रूंगटा सत्य प्रकाश गुप्त विनय गुप्ता साधु शरण जायसवाल सभी को होली की बधाई देते हुए वैश्य समाज को एकजुट होने का आवाहन किया

समारोह के आयोजक सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने आए सभी  सभी वैश्य समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों को एक जुट होने तथा शिक्षा पर जोर देने की अपील की

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए जगदीश जायसवाल ने चैता का गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया

पुलिस ने एक अदत देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर के निर्देश पर चलाये जा रहे नाकाबंदी अभियान में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर निवासी वांछित अभियुक्त विकास सोनकर पुत्र हरी सोनकर को चेकिंग के दौरान झिरझिरवा सूरजपुर के पास से गिरफ्तार किया जिसके पास से एक अदत देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति अपराधी प्रकृति का था जिसके ऊपर एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था गिरफ्तार करने वालो मे राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य का.अजय सिंह का. शैलेन्द्र सिंह का. धनन्जय बिन्द का. जवाहर बिन्द थे

रुद्रपुर क्षेत्र को मिली सीएनजी सुविधा की सौगात, अरोमा पेट्रोल पंप पर विक्रय केंद्र का शुभारंभ

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर क्षेत्र के रामलक्षन स्थित अरोमा पेट्रोल पंप पर गुरुवार को सीएनजी गैस विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन...