मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया नर्वदेश्वर सिंह सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के माधव सभागार मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के हाथो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्वलित कर किया जहां कॉलेज परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान .डीएम
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आप युवाओं में जोश है, उर्जा है और इसके बल पर जीवन में सफलता की राह में आने वाली बाधाओं का सामना करना है। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्पद बना कर आप भारत को विश्व मे शिखर पर पहुंचा सकते हैं।
हम सभी का संयुक्त अस्तित्व ही भारत के विशाल संरचना की अभिव्यक्ति है। आप हम सभी जब अपने निर्धारित कर्त्तव्य को सही और निष्ठा से निभाते हैं तो यह राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान होता है। एक सफल व्यक्तित्व न केवल अपने बल्कि अपने आस-पास और गांव, कस्बे, जनपद राज्य और देश के लिए गौरव और प्रेरणा का कारक बनता है। भारतीय संस्कृति में परोपकार और वैश्विक बंधुत्व का भाव ही हमें शेष विश्व से अलग पहचान देता है। इसलिए आप सभी मेधावी और सफल छात्रों से अपील है कि अपनी निजी जीवन की जरूरत को पुरा करते हुए भी हमें देश के विकास और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु अपने कर्तव्य निभाने है
जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित हुए मेधावी छात्र के खिले चेहरे
जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दसवीं की परीक्षा में जनपद मे सर्वोच्च स्थान व सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र में दि्वतीय स्थान प्राप्त आयुष सिंह को लेपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा के दूसरे स्थान पर रहे कार्तिकेय जोशी व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के सर्वोच्च स्थान प्राप्त शशांक सिंह को भी टेबलेट और टाईटन घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिले के टाप टेन में शामिल कक्षा दसवीं व बारहवीं के सभी छात्रों को मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा और टाईटन घड़ी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्रबंधक मुन्नी लाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अखिलेश दीक्षित, जितेन्द्र मिश्र, दीलीप श्रीवास्तव, रितेश मिश्र,अमरेन्द्र उपाध्याय,डीएन पाठक,मनोज नायक,आदि मौजूद रहे।
संचालन अशोक यादव व सहयोग मनोज कुंदन ने किया

































