गुरुवार, 7 अगस्त 2025
एस पी के निर्देश पर ग्राम पैना में एकल खिड़की समाधान पर आधारित नागरिक सेवा कैम्प/चौपाल क्या हुआ आयोजन
मंगलवार, 5 अगस्त 2025
42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पत्नी व छः बच्चे हुए बेसहारा परिजनो पर टुटा पहाड़
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षण चौकी अंतर्गत सरहस वह नौका टोला मे 42 वर्षीय युवक फासी के फंदे से लटक कर जान दे दी जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम भिजवाया
जानकारी के अनुसार सरहस वह नौका टोला निवासी दिनेश निषाद पुत्र बिरंहगी निषाद उम्र 42 वर्ष सोमवार की रात्री किसी अज्ञात कारण से घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली सुबह परिजन देखें तो अवाक रह गए जिसकी सूचना राम लक्षन चौकी दी
थाना प्रभारी विनोद सिंह व राम लक्षन चौकी इंचार्जअ विनाश मौर्य मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका
हाला की पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक की पत्नी इसरावती देवी व छः बच्चे नीतू निधि शिवानी नेहा खुशबूऔर एक बेटा4 वर्ष का कार्तिक है इस घटना से परिवार पर कहर टूट पड़ा
सोमवार, 4 अगस्त 2025
व्यापारी के निधन पर व्यापार मण्डल ने किया शोक व्यक्त
रुद्रपुर,देवरिया रुद्रपुर नगर के दो व्यापारियों के आकस्मिक निधन पर रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल में एक बैठक कर शोक व्यक्त किया
मच्छरहट्टा वार्ड निवासी स्व राम हरि गुप्ता,व टेढ़ा स्थान निवासी स्व प्रदीप गुप्ता का असमय निधन हो गया जिनकी खबर पाकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर मृत आत्मा की शांति और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालो मे जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा,पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटिया,नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता पूर्व युवा अध्यक्ष आशीष मोदनवाल, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा,राजेश वर्मा,रतन गुप्ता, श्री नरेंद्र मद्धेशिया महामंत्री नंदलाल मद्धेशिया,मंत्री सतीश निगम,मंत्री रवि गुप्ता,श्री राजकुमार वर्मा भोला वर्मा,सत्यम वर्मा,आदि व्यापारी उपस्थित थे
रविवार, 3 अगस्त 2025
सभासद प्रतिनिधिआज बैठेंगे धरना पर
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता देवीके प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती भू माफिया के खिलाफ अनसूचित जाति के वस्ती पर हो रहे अन्याय के खिलाफ सोमवार को तहसील परिसर मे धरना पर बैठेंगे
रामप्रवेश भारती ने बताया कि भू माफियो के सह पर फर्जी मुकदमे मे फसाया गया जिसको लेकर समाधान दिवस मे एक पत्रक दिया था परन्तु कोई सुनवायी नही हुयी जिसको लेकर तहसील मे शान्ति पूर्वक धरना देगे
शुक्रवार, 1 अगस्त 2025
समाज सेवी मनमथ त्रिपाठी ने किया श्रीराम स्टूडियो का भव्य शुभारंभ
रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर नगर के बस स्टेशन स्थित श्रीराम स्टूडियो का भव्य शुभारम्भ शुक्रवार को समाजसेवी व युवा नेता मनमथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं युवा उपस्थित रहे।
मनमथ त्रिपाठी ने कहा, कि आज देश को ऐसे ही युवा उद्यमियों की आवश्यकता है, जो नौकरी की तलाश के बजाय दूसरों को भी रोजगार देने की क्षमता रखते हों। स्वरोजगार की यह पहल केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, सामाजिक उत्थान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सोनू गुप्ता जैसे युवाओं पर गर्व है, जिन्होंने परिश्रम, साहस और संकल्प के साथ यह कार्य आरंभ किया है।
स्टूडियो के स्वामी सोनू गुप्ता ने कहा, कि श्रीराम स्टूडियो का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आधुनिक व गुणवत्ता-युक्त फोटोग्राफी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह स्टूडियो केवल एक व्यावसायिक स्थल नहीं, बल्कि यादों को संजोने का ठिकाना होगा।
उद्घाटन के अवसर पर स्टूडियो परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया था। पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती व विजय यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, मनीष मद्धेशिया, राहुल चौरसिया, आकाश जायसवाल, प्रिंस कुमार, मनीष मिश्रा, बृजेश वर्मा सहित काफी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे
गुरुवार, 31 जुलाई 2025
एसटीएफ लखनऊ व रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने पचास हजार इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कूट रचित पत्रावली के सहारे जमीन बेचने का आरोप में वांछित अभियुक्त था
रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के निवासी राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय जिनके ऊपर कूट रचित पत्रावली के सहारे जमीन बेचने कि आरोप में रुद्रपुर कोतवाली मे पंजीकृत मु अ सं 70/2022 धारा 419,420,467,468,471 मे वाछित फरार अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व जगदीश पर उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 50,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा वांछित व 50,000 हजार रुपए ईनामिया अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय निवासी एकौना थाना एकौना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात्रि गोरखपुर के थाना गोरखनाथ क्षेत्रान्तर्गत हुमायूपुरा उत्तरी निकट दरोगा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
गिरफ्तार करने वालो मे उप निरीक्षक अमित कुमारउ0नि0 विद्यासागर, एसटीएफ लखनऊ.हे0का0 अमित सिंह, आलोक पाण्डेय, स्वरुप, एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ सहित थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह हे0का0 भंवरपाल सिंह का0 मनोज सिंह का0 दिनेश चौहान.का0 पवन चौधरी.का0 अंकित राय, थाना रुद्रपुर थे
मंगलवार, 29 जुलाई 2025
गुमशुदा बालको को सुरौली पुलिस ने किया सकुशल बरामद
रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी गुमसुदा दो वालको को सुरोली पुलिस ने तहरीर मिलने के उपरान्त त्वरित कार्यावाही करते हुये 13 घंटे के अन्दर सकुशल वरामद करते हुये पुलिस को सौप दिया
वताते चले कि सोमवार को बहोरवा निवासी प्रियंका देवी पत्नी गुड्डू पासवान ने सुरौली थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरा पुत्र देवा पासवान व उसका दोस्त रोहित कुमार पुत्र रमेश राजभर ग्राम हरैया 27 जुलाई को कही चले गये काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला पुलिस ने उक्त के सम्बध मे मु.अ.सं 153/2025 धारा 137(2) बीएनएस काम करना पंजीकृत कर पुलिस की गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच्चों के फोटो को दिखाकर पुछताछ के सहारे गुमशुदा बालक देवा पासवान एवं रोहित कुमार को महेन मंदिर थाना मदनपुर जनपद देवरिया से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया जहां लोगों ने पुलिस की सराहना की
बरामद करने वालो मे उप निरीक्षक स्वामीनाथ सिंह वरुण सिंह आरक्षी दीपक मौर्या थे
सोमवार, 28 जुलाई 2025
सेना के रिटायर्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या घटनास्थल पहुंचे ए एस पी
जानकारी के अनुसार सेना के रिटायर जवान रामदयाल कुशवाहा उम्र 65 वर्ष की फतेहपुर प्राइमरी विद्यालय के पास मौजूद एक भूमि को लेकर एक वर्ष से राम प्रकाश निषाद के परिवार से उनका विवाद चल रहा था सोमवार को उनकी भूमि में विपक्ष का एक व्यक्ति बोलेरो घुमा रहा था जिसे लेकर वाद विवाद हो गया
आरोप है विपक्ष ने लाठी-डंडे से रामदयाल पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गए। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और अपनी ही गाड़ी में उन्हें सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक परिवार जनों से ली जानकारी
हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की।
मृतक के बेटे का आरोप है कि अपनी समस्या को लेकर लगातार वह तहसील दिवस व अन्य जगहों पर दौड़ते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और फिर हत्या कर दी गई।परिजनो ने प्रधान सहित पाचँ पर हत्या का आरोप लगाया हैजिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा
बुधवार, 23 जुलाई 2025
सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया नर्वदेश्वर सिंह सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के माधव सभागार मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के हाथो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्वलित कर किया जहां कॉलेज परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान .डीएम
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आप युवाओं में जोश है, उर्जा है और इसके बल पर जीवन में सफलता की राह में आने वाली बाधाओं का सामना करना है। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्पद बना कर आप भारत को विश्व मे शिखर पर पहुंचा सकते हैं।
हम सभी का संयुक्त अस्तित्व ही भारत के विशाल संरचना की अभिव्यक्ति है। आप हम सभी जब अपने निर्धारित कर्त्तव्य को सही और निष्ठा से निभाते हैं तो यह राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान होता है। एक सफल व्यक्तित्व न केवल अपने बल्कि अपने आस-पास और गांव, कस्बे, जनपद राज्य और देश के लिए गौरव और प्रेरणा का कारक बनता है। भारतीय संस्कृति में परोपकार और वैश्विक बंधुत्व का भाव ही हमें शेष विश्व से अलग पहचान देता है। इसलिए आप सभी मेधावी और सफल छात्रों से अपील है कि अपनी निजी जीवन की जरूरत को पुरा करते हुए भी हमें देश के विकास और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु अपने कर्तव्य निभाने है
जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित हुए मेधावी छात्र के खिले चेहरे
जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दसवीं की परीक्षा में जनपद मे सर्वोच्च स्थान व सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र में दि्वतीय स्थान प्राप्त आयुष सिंह को लेपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा के दूसरे स्थान पर रहे कार्तिकेय जोशी व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के सर्वोच्च स्थान प्राप्त शशांक सिंह को भी टेबलेट और टाईटन घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिले के टाप टेन में शामिल कक्षा दसवीं व बारहवीं के सभी छात्रों को मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा और टाईटन घड़ी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्रबंधक मुन्नी लाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अखिलेश दीक्षित, जितेन्द्र मिश्र, दीलीप श्रीवास्तव, रितेश मिश्र,अमरेन्द्र उपाध्याय,डीएन पाठक,मनोज नायक,आदि मौजूद रहे।
संचालन अशोक यादव व सहयोग मनोज कुंदन ने किया
मंगलवार, 22 जुलाई 2025
विवाहिता की हुई मौत पुलिस ने शमशान से शव को लिया कब्जे में
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया में इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गयी वह पेट से दो माह की गर्भवती थी उसे रक्त स्राव ज्यादे हो रहा
मगलवार की सुबह 10:00 बजे गौरी बाजार थाना क्षेत्र के वर्दगोनिया निवासी संजय विश्वकर्मा की पत्नी सविता विश्वकर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसको इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई परिजनों के अनुसार वह दो माह की गर्भवती थी अचानक तबीयत खराब हो गई और रक्त स्राव अधिक होने लगा जिससे परिजन डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई परिजनो ने लड़की वालों को सुचना दी उनके परिवार के राजमन्दी से परिजन शव का अन्तिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गये
तब तक पुलिस को किसी ने सूचना दी पुलिस शमशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया ग्रामीणो की माने तो मृतका के दाह संस्कार मे लड़की के परिजन भी शामिल थे सवाल यह उठता है कि विवाहिता के माता-पिता व घर वालों को कोई आपत्ति नहीं थी तो फिर पुलिस किसके सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज कर जांच में जुटी है
सर्प दंश से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत
वदहवास परिजन रसुल अंसारी को रुद्रपुर सा स्वा केन्द ले आये डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन मेडिकल कॉलेज न ले जाकर मऊ के लिए चल दिए जहां रास्ते में रसूल की मौत हो गई
सूचना मिलते ही पुलिस व हल्का के लेखपाल व कांनुगो मौके पर पहुंच गयी
आमने-सामने बाइक टक्कर में पांच घायल एक की मौत
मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार के शाम लुअठई चौराहे पर आमने-सामने बाइक टक्कर में महिला सहित छः लोग घायल हो गए जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई
घायलों का चल रहा है जिला अस्पताल में इलाज
घटना मंगलवार के शाम की है नवनीत यादव पुत्र वकील ग्राम सिरसिया रामपुर कारखाना प्रदीप यादव पुत्र गिरीश राय ,आलोक यादव पुत्र महेंद्र यादव बीवीचक रामपुर फैशन प्रो गाड़ी से गौरी बाजार से रुद्रपुर आ रहे थे कि लुअठई के पास दो पहिया आमने-सामने टक्कर टक्कर हो गई जिसमें लुअठई निवासी बृजेश पुत्र वीरेंद्र चंद्रमणि पुत्र संदीप रेनू पत्नी संदीप घायल हो गए यह लोग लुअठई से गौरी बाजार की तरफ जा रहे थे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे जहां घायलों को सी एस सी गौरी बाजार भिजवाए जिसमें आलोक की हालात सीरियस थी मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाए
थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि वहां को कब्जे में ले लिया गया है
सोमवार, 21 जुलाई 2025
दूसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक हर हर महादेव से गूंजा देवालय
ब्रह्म बेला की मुहूर्त में मंदिर का खुला कपाट सुरक्षा में पुलिस रही मुस्तैद
रूद्रपुर देवरिया छोटी काशी के रूप में विख्यात रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर सावन मास की दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया इस दौरान पुलिस सुरक्षा मुस्तैद रही
दूसरे सोमवार को व्रहम बेला के मुहूर्त पर 2:45 पर मंदिर का कपाट पुजारी शंभू नाथ पांडे की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जहां अर्ध रात्री से श्रद्धालु विश्वकर्मा मंदिर के तरफ से लाइन लगाकर खड़े थे महिलाओं पुरुष की दो लाइन लगेगी थी जो इतनी लंबी थी कि मंदिर के गेट तक पहुंच गई थी पुलिस व वॉलिंटियरों द्वारा भीड़ के हिसाब से वारी-वारी महिला व पुरुष की लाइन छोड़ी जा रही थी जो मंदिर के पीछे गेट से गर्भ में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया सुरक्षा के दृष्टि से लेकर गर्भ गृह तक मंदिर परिसर तक पुलिस चप्पे-चप्पे पर लगी रही नगर पंचायत द्वारा खोया पाया कैंप व मेडिकल टीम लगी थी अत्यधिक भीड़ के नाते मंदिर मे लगे वालंटियर पानी के लिए तरस गए बताते चले कि नगर पंचायत द्वारा मंदिर के गेट पर आरो लगाया गया है लेकिन सावन मास में भी खुलता नजर नहीं आया
अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह एसडीम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी विनोद सिंह सहित अन्य स्थानों की पुलिस फोर्स लगी थी देर शाम तक दो लाख के करीब श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का अंदाजा लगाया गया है
टैटू के दुकान के साथ मीना वाजार पर महिलाओं की रही भीड़
मेले मे महिलाओ की भीड़ टैटू मे दुकान पर देखी गई परिसर मे लगभग एक दर्जन दुकान थे सभी पर माहिलाओ की भीड़ थी मेले में महिलाओं ने मीना बाजार में खरीददारी करती देखी गई वही चाय पानी जलेबी आदि की दुकान रात से ही शुरू हो गई
बैग पाकर कांवरिया का खिला चेहरा, दिया पुलिस व मंदिर समिति के सदस्यों को साधु बाद
सोमवार को रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु का मंदिर में वैग भीड़ के नाते गिर गया जिसको वालंटियर में पुलिस को सौपा
बैग में चार मोबाइल नगद रुपया सहित अन्य कागजात थे काफी मायूस हालत में करीब 1 घंटे बाद कांवरिया वैग खोजते हुये आया तो पुलिस ने उसे वैग सौप दिया उसमे बताया कि हम गोरखपुर जनपद से आए थे जहां जलाभिषेक करते समय भीड़ मे बैग गिर गया वैग में सभी के मोबाइल थे उसने मंदिर समिति के सदस्यों तथा पुलिस को धन्यवाद दिया
डीजे वालो पर पुलिस ने किया हल्का बल का प्रयोग भागते दिखे कांवरिया
कांवरियों पर कहीं वर्षा फूल तो कहीं लाठी
भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा कांवरिया पर कहीं फूल बरसाए जा रहा है तो कहीं लाठी हुआ यू की सोमवार को डीजे के साथ हजारों की संख्या में सुवह आये कांवरिया मंदिर बाईपास तक पहुंच गए और नाचने गाने को लेकर कंपटीशन करने लगे जिससे रास्ता जाम हो गया वही डीजे की हाइट अधिक होने से पुलिस ने हाई टेंशन के तार को देखते हुए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा जहां कांवरिया भागते दिखे
बताते चले कि सावन को लेकर मीटिंग में बड़े डीजे वालों को भभौली बाईपास पर रोक देने का निर्देश दिया गया था लेकिन डीजे वाले मंदिर बाईपास तक पहुंच गए
शनिवार, 19 जुलाई 2025
समाधान दिवस में कल 45 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 14 का हुआ निस्तारण राजस्व के छाए रहे मामले
ना उम्मीद को उम्मीद देना हम सभी का कर्तव्य डी एम
रुद्रपुर देवरिया शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार भवन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल 45 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 14 का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में राजस्व के मामले छाए रहे इस दौरान एस डी एम ने विकलांग सहित 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण किया
संपूर्ण समाधान दिवस में रुद्रपुर आजाद नगर निवासी अभिषेक सिंह ने एक हफ्ता से जला ट्रांसफार्मर अब तक न लगाए जाने का प्रार्थना पत्र मलाह टोली वार्ड निवासी अजीजन निशा ने पड़ोसी द्वारा पूर्व रास्ते को दरवाजा लगाकर बंद करने पलिया निवासी अंकित ने जन्म प्रमाण पत्र तथा सचौली पटवानिया के प्रधान राम गोविंद ने विद्यालय में ट्रांसफार्मर न लगने से बिजली न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सियन बिजली व बीएसए को बुलाकर 3 दिन के अंदर एस्टीमेट बनाने को कहा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहां की शासन के मनसा के अनुरूप पीड़ितों को तत्वरित न्याय देना है जिसमें समयबद्ध समय से प्रार्थना पत्र का निस्तारण पुलिस टीम के साथ सामंजस स्थापित कर करना है
उन्होंने एसडीम हरि शंकर लाल सहित राजस्व कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज जितने भी प्रार्थना पत्र पड़े हैं जिसमें सभी राजस्व कर्मियों ने स्पाट पर जाकर प् पूर्व से अवलोकन किया था इसलिए हर चीज का साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र पीड़ित के साथ उपस्थित थे उन्होंने सभी से ऐसे ही कार्य करने के लिए कहा
दिव्या मित्तल ने कहा कि ना नाउम्मीद को उम्मीद देना हम सभी का परम कर्तव्य है
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मातहतो से कहा कि राजस्व कर्मियों के साथ प्रार्थना पत्र का निस्तारण करावे
समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार अनिल तिवारी एक्सियन ऋषि यादव एक्सियन बाढ़ खंड अनिल जाटव मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल गुप्ता अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव सहित सभी थानों के प्रभारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे
समाधान दिवस में विकलांग सहित पांच लाभार्थियों को किया राशन कार्ड वितरण
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर क्षेत्र के पांच गरीब लाभार्थी अमिताभ पुत्र छेदी निवासी भेड़ी सुनीता पत्नी नन्हे ,मधु देवी पत्नी श्रवण ,राकेश पुत्र मुरली निवासी वेलवा दुवौली को जिला पूर्व अधिकारी के समक्ष राशन कार्ड वितरण किया
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण
राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान माह में समाधान दिवस पर आयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया और कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए और इसे सुरक्षा करने का संकल्प ले वृक्षारोपण में एसडीएम हरिशंकर लाल सहित फॉरेस्ट विभाग की अधिकारी उपस्थित थे
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
पूर्व प्रधान सड़क हादसे में हुये घायल मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
विधायक जयप्रकाश निषाद पहुंचे पूर्व प्रधान को देखने मेडिकल कालेज
रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के वर्दगोनिया निवासी पूर्व प्रधान मुन्ना निषाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए वह चौरी चौरा से शुक्रवार को घर वापस आ रहे थे कि सतहवा ढाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मुन्ना निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने गौरी बाजार सी ए सी केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों में गंभीर स्थिति देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया
सूचना मिलते ही विधायक जयप्रकाश निषाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मुन्ना निषाद का कुशल क्षेम जानते हुए डॉक्टर को समुचित इलाज का निर्देश दिया
ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर पर फ्यूज सेट लगाने में 7 घंटा विद्युत आपूर्ति रही बाधित
रुद्रपुर देवरिया भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ता परेशान है इसी पर सोने का सुहागा बिजली विभाग कर रहा है शुक्रवार को इमामबाड़ा चौराहा स्थित ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर पर विभाग द्वारा टेनलेस यूनिट (फ्यूज सेट )लगाया गया जिससे लगभग 7 घंटा से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिससे तीन वार्ड के सैकड़ो विद्युत कमर्शियल से लेकर घरेलू उपभोक्ता है कटौती के लेकर दिन पर हलकान रहे
बिना सूचना के विद्युत आपूर्ति काटने से सैकड़ो उपभोक्ता रहे हलकान
सवाल यह उठता है कि कोई भी कार्य करने से पहले की जनता पहले सूचित कर देना चाहिए ताकि पानी से लेकर अन्य चीज की व्यवस्था कर ले एकाएक बिजली कार्ड देने से उपभोक्ता परेशान दिखे
अवर अभियंता राजा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर के सुरक्षा हेतु टेननेस यूनिट लगाया गया है जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही
गुरुवार, 17 जुलाई 2025
देवरिया सर्किल के चार डिवीजन में शिविर के प्रथम दिन 984 उपभोक्ताओं के शिकायत में 554 का हुआ समाधान
मनोज रुंगटा
अधीक्षण अभियंता ने गौरी बाजार शिविर का किया निरीक्षण उपभोक्ताओं से लाभ लेने की अपील की
रूद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन देवरिया सर्किल के चार डिवीजन में 984 उपभोक्ताओं की शिकायतें आई जिसमें 554 उपभोक्ताएं की शिकायत को दूर किया गया इसी दौरान अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित सिंह ने गौरी बाजार में लगे शिविर का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की बरसात के बावजूद विद्युत सेवा महा अभियान के शिविर में उपभोक्ताओं की लगी भीड़
प्रदेश सरकार एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण करा कर विद्युत बिल जमा से वंचित उपभोक्ताओं को एक सुनहरा मौका दिया गया है जहां विद्युत विभाग द्वारा तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है जिसमें प्रथम दिन बरसात के बावजूद भी विद्युत उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही अधीक्षण अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार में 346 विद्युत उपभोक्ता मे 214, देवरिया विद्युत वितरण खंड में 211 में 91, सलेमपुर विद्युत वितरण खंड में 302 में 203 बरहज विद्युत वितरण खंड में 149 में 50 उपभोक्ताओं का शिकायत का निस्तारण किया गया
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि इस महा अभियान में उपभोक्ताओं के नए संयोजन ,विल संशोधन भार वृद्धि खराब मीटर विद्या परिवर्तन बिजली चोरी राजस्व निर्धारण का विल जमा का कार्य का निस्तारण किया गया उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 18 व 19 जुलाई को लगने वाले शिविर में इसका लाभ लें इस दौरान एक्सियन ऋषिकेश यादव अमित सक्सेना राजेश मिश्रा अरविंद गौतम जूनियर इंजीनियर सहित कर्मचारी उपस्थित थी
गुरुवार के दोपहर हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली दो भैंसों की मौत
प्रधान ने की पीड़ित परिवार की सहायता की मांग
मनोज रुंगटा
रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को दोपहर तेज हुई बरसात में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम बर्दगोनिया में आकाशीय बिजली गिरने से त्रिलोकी मोर्य की दो भैंस की मौत हो गई दोनों भैस उनके दरवाजे पर बधी थी त्रिलोकी मौर्य एक साधारण किसान परिवार हैं
उन्होने बताया कि तेज बरसात में आकाशीय बिजली चमक रही थी हम लोग बादल गरज देखकर घर में छुप गए तभी तेज बिजली मेरे दरवाजे के सामने गिरी जहा मेरी दोनो भैंस बंधी थी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई
ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही ने हल्का के लेखपाल से बात कर पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा की मांग की
मंगलवार, 15 जुलाई 2025
लेखपाल सुभाष मीणा की घटना को लेकर लेखपाल संघ अध्यक्ष ने डी एम को दिया पत्रक
रुद्रपुर देवरिया हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा के आत्महत्या किए जाने को लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल को एक पत्रक दिया
पत्रक में कहां की हापुड़ के लेखपाल सुभाष मीणा को झूठी शिकायत में फंसा कर उत्पीड़न किया गया जिससे क्षुब्ध होकर लेखपाल ने आत्महत्या कर ली जिससे लेखपालों ने रोष व्याप्त है अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ मृतक आश्रित को नौकरी तथा उच्च स्तरीय जांच कर दोषी के प्रति कार्रवाई की मांगकी
पत्रक देने वालों में जिला मंत्री रवि अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव उमेश यादव समीर उत्कर्ष अजय चौरसिया ओमप्रकाशकुशवाहाआदि लेखपाल थे
क*
सोमवार, 14 जुलाई 2025
रुद्रपुर में हुई बरसात. किसानों के धान की रोपाई के लिए मिली राहत
स्कूली बच्चों ने लिया बरसात आनंद
रुद्रपुर देवरिया मानसून के आगाज के बाद भी रुद्रपुर क्षेत्र में बरसात न होने से किसान अपने धान की रोपाई नही कर पा रहे थे सोमवार के दोपहर बरसात होने से किसानों ने राहत महसूस की अब उनके धान की रोपाई विना पानी चलाये हो सकेगी
स्कूली बच्चों ने बरसात का आनंद लिया वही बरसात होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की वारिस से मंदिर रोड पर हो रहे नाला निर्माण में नाले से निकाली गई मिट्टी सड़क पर पसरने से कचरा हो गया
विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया आईटीआई भवन का लोकार्पण
आईटीआई विद्यालय विद्यार्थियों के जीवन का करेगा दिशा तय .जयप्रकाश निषाद
रुद्रपुर देवरिया भलुअनी विकास खंड के ग्राम सेहूड़़ा स्थित नव निर्मित आर टी आई भवन का लोकार्पण सोमवार को पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया
उन्होंने कहा कि आईटीआई विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा इस शिक्षा के मंदिर में इस क्षेत्र के रहने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी और विद्यार्थियों के जीवन की दिशा तय करेगी
जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ जिसमें भलुअनी विकासखंड में आरटीआई विद्यालय खुलने से विकास की राह खुलेगी और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा भी प्राप्त होगी
लोकार्पण में संगम धर द्विवेदी रमेश सिंह जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता कौशल किशोर सिंह करमवीर सिंह सोलंकी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह किशन सिंह पूर्व प्रधान भोला यादव सहित विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे
रविवार, 13 जुलाई 2025
गौ पालक अच्छी नस्ल की गाय खरीद कर कर सकते हैं अपना व्यवसाय सरकार दे रही है अनुदान
रूद्रपुर देवरिया प्रदेश सरकार ने दुग्ध मिशन अंतर्गत नंद बाबा योजना प्रारंभ किया है जिसमें गौ पालक अन्य प्रदेश से अच्छे नस्ल की गाय खरीदकर व्यवसाय कर सकते हैं जिसके लिए सरकार अनुदान दे रही है
यह जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने देते हुये वताया कि स्वदेशी उन्नत नस्ल के गौ-पालन के प्रोत्साहन हेतु गौ पालक अन्य प्रदेशों से साहीवाल,गीर,थारपारकर व हरियाणा प्रजाति के उन्नत नस्ल के गायों को खरीद कर प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या बढ़ा कर आय प्राप्त कर सकते है
नंद बाबा दूध मिशन के पोर्टल पर आवेदन,अंतिम तिथि 13 अगस्त तकउ
निशकांत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजनान्तर्गत 2 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 80 हजार तक अनुदान,मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापना हेतु 11.80 लाख तक अनुदान एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजनान्तर्गत 25 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने हेतु 31.25 लाख तक अनुदान मिलेगा।आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है
अधिक जानकारी हेतु नजदीक के पशु चिकित्सालय एवं विकास भवन के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
शनिवार, 12 जुलाई 2025
सड़क हादसे में हुई मौत में अर्थी को कोतवाल रूद्रपुर ने दिया कंधा, की मानवता की मिसाल पेश
पत्नी अस्पताल में पति का हुआ दाह संस्कार
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन के समीप शुक्रवार की रात मार्ग दुर्घटना में हुयी दो लोगों की मौत मे पुलिस परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की जहां जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम तक क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव व थाना प्रभारी विनोद सिंह जमे रहे शव पोस्टमार्टम होकर घर आने पर कोहराम मच गया जहां पूर्व विधायक सत्य प्रकाश माणि सहित हजारों की संख्या में भीड़ रही मौके पर कोतवाल विनोद सिंह ने मृतक के परिवार को संतावना देते हुए आर्थिक सहायता दी साथ ही अर्थी को कंधा भी दिया जो आम जन मानस मे पुलिस ने लिए मानवता का मिसाल पेश किया
थाना प्रभारी विनोद सिंह एक मुलाकात में बताया कि परिवार निहायत गरीब था जो रूद्रपुर मंदिर पर विशारता की दुकान लगाकर जीवन यापन करता था
दो चिता एक साथ जलते देख लोगो की ऑखे हुयी नम
पोस्टमार्टम से शव आने के बाद दो चिता एक साथ जलते देख गांव वासियों का दिल दहल गया जहां सभी की आंखें नम हो गयी
बताते चले की शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिस पर तीन लोग पति पत्नी व एक अन्य सवार थे जिसमें पति व एक अन्य की मौत हो गयी घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
मंगलवार, 8 जुलाई 2025
पुलिस नगर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान
50 वाहनों का किया ई चालान लगाया जुर्माना
रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर दुर्घटना की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आशीष राय शिवम तिवारी नगर के आदर्श चौराहा रोडवेज तिराहा व इमलिया तथा राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने राम लक्षन में वाहन चेकिग अभियान चलाया जिसमे बिना हेलमेट तीन सवारी बिना कागजात के चल रहे पचास दो पहिया वाहनों का ई चालान किया जिनसे लगभग 60 हजार का जुर्माना लगाया
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अपने सुरक्षा हेतु हेलमेट लगावे तथा गाड़ी के कागजात साथ में लेकर चले जिससे अपनी सुरक्षा के साथ हमारे अभियान को भी सफलता मिले
फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार
रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...
-
सूचना पर हुई कार्रवाई रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के किल्लत को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापे...
-
खेत मे जली पराली से सड़क पर फैला धुआ मौत का कारण मृतक का फाइल फोटो रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर काशीपुर के पास श...
-
रुद्रपुर में मशहूर है तपन चाय की दुकान गैस न मिलने से एक सप्ताह से दुकान थी बंद रुद्रपुर देवरिया पाँच दिन पूर्व गैस की किल्लत को लेकर वाहर ...



































