मंगलवार, 12 अगस्त 2025

पुलिस अधीक्षक ने किया लार थाना का औचक निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक व्रिकात वीर ने मंगलवार को  लार थाना पहुचे जिसमे थाना भवन, मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया 

थाना कार्यालयः

एस पी ने कार्यालय सम्बधी सभी रजिस्टरों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके क्रम में भूमि विवाद रजिस्टर की चेकिंग के दौरान भूमि विवाद सम्बन्धित सभी मामलों को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया व राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण कराने व विवादित सभी प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में फ्लाई शीट रजिस्टर को चेक किया जिसमें थानें के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समाधान रजिस्टर की चेकिंग की गयी जिसमें सम्बन्धित मामलों को समय से निस्तारण करने व फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त थाने की साइबर यूनिट का निरीक्षण भी किया गया जिसके दौरान प्रशिक्षित कर्मियों  को  साइबर अपराधों से संबंधित मामलों के  त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु  निर्देशित किया गया। 

बैंक चेकिंग

एस पी ने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल लगाकर नियमित चेकिंग किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 

महिला हेल्प डेस्क

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधों को महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर जरूर अंकित करें तथा सभी मामलों का समय से निस्तारण करने व उसका फीडबैक लिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

कंप्यूटर कक्ष

एसपी ने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीनएस कर्मचारियों को सीसीटीएनएस के सभी फार्मों की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को समय से फीडिंग करने हेतु निर्देश दिये गये तथा IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवाकर जाँच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया ।

विवेचना कक्ष

 थाना परिसर में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विवेचकों को लंबित मुकदमों की त्वरित एवं गुणवत्तापरक विवेचना करते हुए यथाशीघ्र  निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

बैरक

थाना परिसर के निरक्षण के क्रम में बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई आदि के  सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

रात्रि गश्त/पिकेट

अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पिकेट व गश्त पार्टी की समयानुसार ड्यूटी लगाए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव व कम्प्यूटर सम्बन्धित उपकरणों की उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरांत  महोदय द्वारा  थाने पर मौजूद समस्त  पुलिस कर्मियों  को आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत व कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की गयी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक कुमार शुक्ल एवं प्रभारी निरीक्षक लार उमेश वाजपेयी सहित थानें के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया में विशेष जागरूकता एवं दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने स्वयं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर किया।

मोबाइल बच्चो के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को करता है प्रभावित जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

जिलाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वस्थ बच्चे ही देश का भविष्य हैं। केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों का स्वस्थ होना आवश्यक है। आजकल बच्चों का अधिक समय इंटरनेट पर बीतता है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। मोबाइल और इंटरनेट का सीमित उपयोग करें, किताबें पढ़ने की आदत डालें, इनडोर-आउटडोर खेलों में भाग लें, घूमने जाएँ और संतुलित व पौष्टिक आहार लें।

जनपद में एक से 19 वर्ष की आयु के लगभग 15.3 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एक से 19 वर्ष की आयु के लगभग 15.3 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य है। यह दिवस वर्ष में दो बार — फरवरी और अगस्त — आयोजित होता है। जो बच्चे किसी कारणवश दवा नहीं ले पाए हैं, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप राउंड के माध्यम से दवा दी जाएगी।

स्वच्छता अपना कर स्वस्थ जीवन शैली जीये पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नाखून छोटे और साफ रखें, हमेशा साफ पानी पिएं, खाने को ढककर रखें, फल-सब्जियां धोकर खाएं, आसपास सफाई रखें, जूते पहनें, खुले में शौच न करें और हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से धोना न भूलें।

डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ किया कृमि नाशक दवा का सेवन

कार्यक्रम में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ मिलकर दवा का सेवन किया और सभी को इसे नियमित रूप से लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ॰अनिल कुमार गुप्ता,डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 अगस्त 2025

महिला कांस्टेबल बहनों ने थाना प्रभारी के कलाई पर बाधी राखी

रुद्रपुर देवरिया अपनी ड्यूटी की निर्वाह करते हुए महिला कांस्टेबलों ने रक्षाबंधन पर अपने घर न जा पाने पर अपने थाना प्रभारी विनोद सिंह की कलाई पर राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया जहां प्रभारी ने बहनों का मुंह मीठा करवाया 

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस की एक ऐसी ड्यूटी है जहां कोई भी त्यौहारअपना थाना ही होता है जहां आज बहनों ने रक्षाबंधन पर हमे राखी बांधकर अपने त्यौहार को मनाया

रक्षाबंधन पर रोडवेज बस की इंतजार में खड़े महिलाएं बहने इंतजाम पर उठा सवाल

 रुद्रपुर देवरिया रक्षा बंधन के दिन शनिवार को 11:30 पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बहने व पुरुष रोडवेज बसकी इंतजार में .बस स्टेशन पर खड़े दिखाई दिए जबकि रोडवेज परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बस की व्यवस्था कहीं गई थी उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर तीन दिन शुक्रवार शनिवार और रविवार अर्द्ध  रात 12:00 तकहिलाओं बहने सहित एक सह यात्री को नि शुल्क यात्रा करने का निर्देश दिया है जिसमें अतिरिक्त बस भी लगाने की व्यवस्था कही थी  शुक्रवार को रोडवेज परिसर में लगभग 11.30 पर वस न होने से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बहने पुरुष बस के इंतजार में खड़े रहे गौरी बाजार निवासी रमेश कोइलगडढ़ा निवासी गणेश प्रसाद मदनपुर निवासीउमाशंकर ने बताया कि .हम परिवार के साथ एक घंटा से वस इंतजार कर रहे हैं अभी तक रोडवेज की बस नहीं आई जिससे हम लोगों को मजबूरन प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ रहा है

रोडवेज बस स्टैंड पर वे धड़क सवारी भर रही है प्राइवेट बस पुलिस मुक दर्शक

रुद्रपुर देवरिया रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर हर चौराहे पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है ताकि रक्षाबंधन के त्योहार पर लगने वाली महिलाओं की भीड़ में कोई बाधा न उत्पन्न हो लेकिन पुलिस के रहते हुए भी प्राइवेट बस वाले धड़ल्ले से बस स्टेशन पर खड़ा कर सवारी भर रहे हैं जहां पुलिस मुख्य दर्शक बनी हुई है

रक्षाबंधन के दिन शनिवार को मेंन  मार्केट जमुनी चौराहा सेमरौना खजुआ चौराहा आदर्श चौराहा बस स्टेशन .आदि पर रखी वह मिठाई की दुकान सजी थी जिसमें रुद्रपुर कोतवाली द्वारा जो पिकेट पॉइंट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी शनिवार के दिन .बहनों के आवागमन पर रोडवेजस्टैंड पर काफी भीड़ थी जहां प्राइवेट बस वाले बस खड़ा करके सवारी भर रहे थे वहीं पिकेट ड्यूटी कर रही पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी थी

नगर में मुख्य जाम का कारण ई रिक्शा व प्राइवेट गाड़ीया है जो कहीं भी खड़ी कर सवारी भरने लगते हैं जिससे आए दिन जाम लग जाता है हालांकि थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कुछ दिन पूर्व मेंन मार्केट मे ठेले वालो को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी

विधायक जयप्रकाश निषाद ने बहनों से बंधवाई राखी रक्षाबंधन पर दिया एकता का संदेश

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री  विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा उनके निवास स्थान लक्ष्मीपुर स्थित मैरेज लान में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जहां क्षेत्र से उपस्थित सैकड़ो महिलाएं व बहनों ने उनके कलाई पर राखी  बांधकर पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया विधायक ने भी उनका रक्षा करने का वचन लिया

बहनों को राखी पर उपहार देकर विधायक ने किया विदा

रक्षाबंधन के त्योहार पर शनिवार को रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के अवधपुर से जयंती देवी मैना देवी प्रतिमा  ग्राम बनकटा से सुंदरी देवी चंद्रावती देवी भाजवंती देवी परसा जंगल से फूलमती जयंती पुष्पा देवी भृगसरी से निर्मला देवी आदि सैकड़ो महिलाओं में विधायक जयप्रकाश निषाद .की कलाई पर रक्षा सूत्रबंध वाध कर उन्हें पुनः विधायक बनने का आशीर्वाद दिया और कहां की .विधायक जयप्रकाश निषाद जीवन भर बहनो और जरूरत मंदों की सेवा कर उनकी हिफाजत करे

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मै भाग्यशाली हूं कि रक्षाबंधन पर सैकड़ो बहनों ने राखी बांध कर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत किया 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद जितेंद्र निषाद राजीव गुप्ता संगम घर द्विवेदी पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया राजेश यादव सुनील निषाद जितेंद्र गुप्ता राम संतोष शुक्ला कमलेश सिंह ऋषि सिंह वैभव सिंह .राजीव गुप्ता .राजू यादव .कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

अवनीश यादव ने निभाया भाई का फर्ज .स्व प्रेमचंद की बेटियो से वधवायी राखी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष ने फतेहपुर  निवासी स्व  प्रेमचंद यादव की बेटी जिन्हे वह बहन मानते हैं उनसे रक्षाबंधन पर उनसे अपने कलायी पर राखी वधवाते  हुए उनके रक्षा की शपथ ली और कहा कि स्व प्रेमचंद यादव के वेटियो को मैं अपनी बहन मानता हूं जिससे मैं प्रति वर्ष  रक्षाबंधन पर राखी बंधवाता हूँ

बताते चले की जमीन विवाद को लेकर प्रेमचंद की हत्या हो गई थी जिसमें परिवार अकेला पड़ गया था जहां सपा नेता अवनीश यादव ने उनके बेटियों कोअपना बहन बनाया था

ओवरटेक के चक्कर में कार व बाइक की हुई भिड़ंत दो घायल

 रुद्रपुर देवरिया रक्षा बंधन के दिन शनिवार के दोपहर रुद्रपुर पिडरा मार्ग पर गोनाह के समीप ओवर टेक के चक्कर में कार वाईक की भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया जिसमें बाइक सवार भाई व बहन घायल हो गए 

बताया जाता है कि ग्राम पिड़री निवासी पवन यादव पुत्र पुरुषोत्तमव अपनी बहन निशा के साथ रुद्रपुर से वाइक से अपने घर  जा रहे थे कि मझना  पुल के आगे से ही ओवरटेक करने लगे जहां विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ गए जिसमें दोनों घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

फर्राटा फैन मे उतरा करंट, नानी और नाती की दर्दनाक मौत मां की हालत चिंताजनक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर थाना क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम करंट की चपेट में आकर नानी और आठ माह के नाती की दर्दनाक मौत हो गई वही अदम्य की माता गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिनका इलाज चल रहा है इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

 जानकारी के अनुसार बिंदु देवी उम्र  60 वर्ष की बेटी गरिमा की शादी एक साल पूर्व गगहा थाना क्षेत्र के वावु डेमुसा मे हुई थी। गरिमा पिछले एक महीने से अपने मायके जोगिया बुजुर्ग आई हुई थी। 

हादसे के बाद गाँव मे मचा कोहराम, परिवार में पसरा मातम

शुक्रवार के दोपहर तेज वारिस हो रही थी तभी अचानक 2.30 बजे विजली आ गयी उस वक्त नानी बिंदु देवी अपने नाती अदम्य (8 माह) के साथ लेकर खटिया पर खिला रही थी वहा फर्राटा फैन चल रहा था। अचानक फैन गिर पड़ा और उसमें करंट फैल गया, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए करंट लगता देख गरिमा दौड़कर बचाने आई जिसके कारण वह भी करंट की चपेट में आ गई 

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये हालत गंभीर होने पर डाक्टरो देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहा डाक्टरो ने विन्दु व अदम्य को मृत घोषित कर दिया और गरिमा  को  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया जहां हालात उसकी चिंताजनक है इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू दुबे ने बताया कि रामा यादव की पांच लड़कियां हैं लड़के नहीं है गरिमा सबसे छोटी लड़की है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह देर रात्री मौके पर पहुंच गये


गुरुवार, 7 अगस्त 2025

देवरिया क्लब में आकांक्षा हाट एवं रक्षाबंधन मेले का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

आयोजन मे ‘लोकल फॉर वोकल’स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना डी एम

रुद्रपुर दवरिया  देवरिया क्लब द्वारा नीति आयोग के माध्यम देवरिया मे आकांक्षा हाट एवं रक्षाबंधन मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया  आयोजन मे ‘लोकल फॉर वोकल’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों का आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार एवं विक्रय सुनिश्चित के साथ बढ़ाया देना था

मेले में कुल 23 स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वयं सहायता समूह, बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, ओडीओपी, कृषि, केबीके, स्वास्थ्य, लीड बैंक, आरसेटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई।

कार्यक्रम में विकास भवन परिवार के कर्मचारियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।आज के रक्षाबंधन मेले में राखी, तिरंगा, सजावटी सामग्री, विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा मोमोज, पकौड़ी, चाय जैसी खाद्य सामग्री का विक्रय हुआ। आज कुल ₹13,500 मूल्य की बिक्री दर्ज की गई।

इस अवसर पर जिला उद्योग विभाग द्वारा एक जानकारी शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत उपस्थित आवेदकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त (स्वत: / श्रम रोजगार), उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।

एस पी के निर्देश पर ग्राम पैना में एकल खिड़की समाधान पर आधारित नागरिक सेवा कैम्प/चौपाल क्या हुआ आयोजन


रुद्रपुर देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में बुधवार को थाना बरहज के ग्राम पैना में  क्षेत्राधिकारी बरहज  अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों ने बेहतर नागरिक सेवा हेतु एकल खिड़की समाधान पर आधारित एक नागरिक सेवा कैम्प/चौपाल का आयोजन किया 
 इस दौरान पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बैंक विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उपस्थित रहकर नागरिक सेवा के बेहतरीकरण हेतु समन्वित तरीके से लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बन्धित कुल 07 प्रकरणों में से 04 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष 03 प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । साथ ही विभिन्न विभागों में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे –छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के विषय में जानकारी प्रदान किया गया ।

 
 चौपाल मे मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण हेतु  थाना बरहज द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया और विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090, 112, 1091 आदि के विषय में जानकारी दी गयी ।

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी व छः बच्चे हुए बेसहारा परिजनो पर टुटा पहाड़

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षण चौकी अंतर्गत सरहस वह नौका टोला मे 42 वर्षीय युवक फासी के फंदे से लटक कर जान दे दी जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम भिजवाया

जानकारी के अनुसार सरहस वह नौका टोला निवासी दिनेश निषाद पुत्र बिरंहगी निषाद उम्र 42 वर्ष सोमवार की रात्री किसी अज्ञात कारण से घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली सुबह परिजन देखें तो अवाक रह गए जिसकी सूचना राम लक्षन चौकी दी 

 थाना प्रभारी विनोद सिंह व राम लक्षन चौकी इंचार्जअ विनाश मौर्य मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका 

हाला की पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक की पत्नी इसरावती देवी व छः बच्चे नीतू निधि शिवानी नेहा खुशबूऔर एक बेटा4 वर्ष का कार्तिक है इस घटना से परिवार पर कहर टूट पड़ा

सोमवार, 4 अगस्त 2025

व्यापारी के निधन पर व्यापार मण्डल ने किया शोक व्यक्त

रुद्रपुर,देवरिया रुद्रपुर नगर के दो व्यापारियों के आकस्मिक निधन पर रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल में एक बैठक कर शोक व्यक्त किया 

मच्छरहट्टा वार्ड निवासी स्व राम हरि गुप्ता,व टेढ़ा स्थान निवासी स्व प्रदीप गुप्ता का  असमय निधन हो गया जिनकी खबर पाकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर मृत आत्मा की शांति और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

 शोक व्यक्त करने वालो मे जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा,पूर्व अध्यक्ष  मनोज भाटिया,नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता पूर्व युवा अध्यक्ष आशीष मोदनवाल, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा,राजेश वर्मा,रतन गुप्ता, श्री नरेंद्र मद्धेशिया महामंत्री नंदलाल मद्धेशिया,मंत्री सतीश निगम,मंत्री रवि गुप्ता,श्री राजकुमार वर्मा भोला वर्मा,सत्यम वर्मा,आदि  व्यापारी उपस्थित थे

रविवार, 3 अगस्त 2025

सभासद प्रतिनिधिआज बैठेंगे धरना पर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड की सभासद पुनीता देवीके प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती भू माफिया के खिलाफ अनसूचित जाति के वस्ती पर हो रहे अन्याय के खिलाफ सोमवार को तहसील परिसर मे धरना पर बैठेंगे

रामप्रवेश भारती ने बताया कि भू माफियो के सह पर फर्जी मुकदमे मे फसाया गया जिसको लेकर समाधान दिवस मे एक पत्रक दिया था परन्तु कोई सुनवायी नही हुयी जिसको लेकर तहसील मे शान्ति पूर्वक धरना देगे

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

समाज सेवी मनमथ त्रिपाठी ने किया श्रीराम स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

स्वरोजगार सामाजिक उत्थान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम 

रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर नगर के  बस स्टेशन स्थित श्रीराम स्टूडियो का भव्य शुभारम्भ  शुक्रवार को समाजसेवी व युवा नेता मनमथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं युवा उपस्थित रहे।

मनमथ त्रिपाठी ने कहा, कि आज देश को ऐसे ही युवा उद्यमियों की आवश्यकता है, जो नौकरी की तलाश के बजाय दूसरों को भी रोजगार देने की क्षमता रखते हों। स्वरोजगार की यह पहल केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, सामाजिक उत्थान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सोनू गुप्ता जैसे युवाओं पर गर्व है, जिन्होंने परिश्रम, साहस और संकल्प के साथ यह कार्य आरंभ किया है।

स्टूडियो के स्वामी सोनू गुप्ता ने कहा, कि श्रीराम स्टूडियो का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आधुनिक व गुणवत्ता-युक्त फोटोग्राफी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह स्टूडियो केवल एक व्यावसायिक स्थल नहीं, बल्कि यादों को संजोने का ठिकाना होगा। 

उद्घाटन के अवसर पर स्टूडियो परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया था। पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। 

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती व विजय यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, मनीष मद्धेशिया, राहुल चौरसिया, आकाश जायसवाल, प्रिंस कुमार, मनीष मिश्रा, बृजेश वर्मा सहित काफी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे

गुरुवार, 31 जुलाई 2025

एसटीएफ लखनऊ व रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने पचास हजार इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 कूट रचित पत्रावली के सहारे  जमीन बेचने का आरोप में  वांछित अभियुक्त था

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के निवासी राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय जिनके ऊपर कूट रचित पत्रावली के सहारे  जमीन बेचने कि आरोप में  रुद्रपुर कोतवाली मे  पंजीकृत मु अ सं 70/2022 धारा 419,420,467,468,471 मे वाछित फरार अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व जगदीश पर उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 50,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ।

 पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा व  क्षेत्राधिकारी  हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा वांछित व 50,000 हजार रुपए ईनामिया अभियुक्त राजेश मोहन पाण्डेय पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय निवासी एकौना थाना एकौना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात्रि गोरखपुर के थाना गोरखनाथ क्षेत्रान्तर्गत हुमायूपुरा उत्तरी निकट दरोगा मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

गिरफ्तार करने वालो मे उप निरीक्षक अमित कुमारउ0नि0 विद्यासागर, एसटीएफ लखनऊ.हे0का0 अमित सिंह, आलोक पाण्डेय, स्वरुप, एसटीएफ हेड क्वार्टर लखनऊ सहित थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह हे0का0 भंवरपाल सिंह का0 मनोज सिंह का0 दिनेश चौहान.का0 पवन चौधरी.का0 अंकित राय, थाना रुद्रपुर थे

मंगलवार, 29 जुलाई 2025

गुमशुदा बालको को सुरौली पुलिस ने किया सकुशल बरामद

परिजनो ने की पुलिस की प्रशंसा

रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी गुमसुदा दो वालको को सुरोली पुलिस ने तहरीर मिलने के उपरान्त त्वरित कार्यावाही करते हुये 13 घंटे के अन्दर सकुशल वरामद करते हुये पुलिस को सौप दिया

वताते चले कि सोमवार को बहोरवा निवासी प्रियंका देवी पत्नी गुड्डू पासवान ने सुरौली थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरा पुत्र देवा पासवान व उसका दोस्त रोहित कुमार पुत्र रमेश राजभर ग्राम हरैया  27 जुलाई को कही चले गये काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला पुलिस ने उक्त के सम्बध मे मु.अ.सं 153/2025 धारा 137(2) बीएनएस काम करना पंजीकृत कर पुलिस की गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच्चों के फोटो को दिखाकर पुछताछ के सहारे  गुमशुदा बालक देवा पासवान एवं रोहित कुमार को महेन मंदिर थाना मदनपुर जनपद देवरिया से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया जहां लोगों ने पुलिस की सराहना की

बरामद करने वालो मे उप निरीक्षक स्वामीनाथ सिंह वरुण सिंह आरक्षी दीपक मौर्या थे

सोमवार, 28 जुलाई 2025

सेना के रिटायर्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या घटनास्थल पहुंचे ए एस पी

एक वर्ष से चल रहा था जमीन के विवाद का मामला


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में सोमवार के दोपहर मे सेना के  रिटायर जवान की पीट कर हत्या कर दी गयी जिससे फतेहपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया घटना जमीनी रंजीश बताया जाता है सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा सहित स्थानी पुलिस मौके पर पहुंच गयी

जानकारी के अनुसार सेना के रिटायर जवान रामदयाल कुशवाहा उम्र 65 वर्ष की फतेहपुर प्राइमरी विद्यालय के पास मौजूद एक भूमि को लेकर एक वर्ष से राम प्रकाश निषाद के परिवार से उनका विवाद चल रहा था सोमवार को उनकी भूमि में विपक्ष का एक व्यक्ति बोलेरो घुमा रहा था जिसे लेकर वाद विवाद हो गया 

आरोप है विपक्ष ने लाठी-डंडे से रामदयाल पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गए। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और अपनी ही गाड़ी में उन्हें सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक परिवार जनों से ली जानकारी

हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। 

मृतक के बेटे का आरोप है कि अपनी समस्या को लेकर लगातार वह तहसील दिवस व अन्य जगहों पर दौड़ते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी और फिर हत्या कर दी गई।परिजनो ने प्रधान सहित पाचँ पर हत्या का आरोप लगाया हैजिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

बुधवार, 23 जुलाई 2025

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

 मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया नर्वदेश्वर सिंह सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के माधव सभागार मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के हाथो  मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी  ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्वलित कर किया जहां कॉलेज परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान .डीएम

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आप युवाओं में जोश है, उर्जा है और इसके बल पर जीवन में सफलता की राह में आने वाली बाधाओं का सामना करना है। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्पद बना कर आप भारत को विश्व मे शिखर पर पहुंचा सकते हैं।

हम सभी का संयुक्त अस्तित्व ही भारत के विशाल संरचना की  अभिव्यक्ति है। आप हम सभी जब अपने निर्धारित कर्त्तव्य को सही और निष्ठा से निभाते हैं तो यह राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान होता है। एक सफल व्यक्तित्व न केवल अपने बल्कि अपने आस-पास और गांव, कस्बे, जनपद राज्य और देश के लिए गौरव और प्रेरणा का कारक बनता है। भारतीय संस्कृति में परोपकार और वैश्विक बंधुत्व का भाव ही हमें शेष विश्व से अलग पहचान देता है। इसलिए आप सभी मेधावी और सफल छात्रों से अपील है कि अपनी निजी जीवन की जरूरत को पुरा करते हुए भी हमें देश के विकास और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु अपने कर्तव्य निभाने है

जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित हुए मेधावी छात्र के खिले चेहरे

जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दसवीं की परीक्षा में जनपद मे सर्वोच्च स्थान व सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र में दि्वतीय स्थान प्राप्त आयुष सिंह को लेपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा के दूसरे स्थान पर रहे कार्तिकेय जोशी व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के सर्वोच्च स्थान प्राप्त शशांक सिंह को भी टेबलेट और टाईटन घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिले के टाप टेन में शामिल कक्षा दसवीं व बारहवीं के सभी छात्रों को मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा और टाईटन घड़ी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। 

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्रबंधक मुन्नी लाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अखिलेश दीक्षित, जितेन्द्र मिश्र, दीलीप श्रीवास्तव, रितेश मिश्र,अमरेन्द्र उपाध्याय,डीएन पाठक,मनोज नायक,आदि मौजूद रहे।

 संचालन अशोक यादव व सहयोग मनोज कुंदन ने किया

मंगलवार, 22 जुलाई 2025

विवाहिता की हुई मौत पुलिस ने शमशान से शव को लिया कब्जे में

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया में इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गयी वह पेट से दो माह की गर्भवती थी उसे रक्त स्राव ज्यादे हो रहा  

मगलवार की सुबह 10:00 बजे गौरी बाजार थाना क्षेत्र के वर्दगोनिया निवासी संजय विश्वकर्मा की पत्नी सविता विश्वकर्मा की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसको इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई परिजनों के अनुसार वह दो माह की गर्भवती थी अचानक तबीयत खराब हो गई और रक्त स्राव अधिक होने लगा जिससे परिजन डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई परिजनो ने लड़की वालों को सुचना दी उनके परिवार के राजमन्दी  से परिजन शव का अन्तिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गये

तब तक पुलिस को किसी ने सूचना दी पुलिस शमशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया ग्रामीणो की माने तो मृतका के दाह संस्कार मे लड़की के परिजन भी शामिल थे सवाल यह उठता है कि विवाहिता के माता-पिता व घर वालों को कोई आपत्ति नहीं थी तो फिर पुलिस किसके सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज कर जांच में जुटी है

सर्प दंश से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम  ग्राम कुरैती निवासी 11 वर्षीय रसूल अंसारी पुत्र इजराइल अंसारी की मौत मंगलवार के सुबह सांप काटने से हो गई हो गई परिजनों के अनुसार व भिंडी के खेत में गया था जहां साप ने डस लिया

वदहवास परिजन रसुल अंसारी को रुद्रपुर सा स्वा केन्द ले आये डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन मेडिकल कॉलेज न ले जाकर मऊ के लिए चल दिए जहां रास्ते में रसूल की मौत हो गई

 सूचना मिलते ही पुलिस व हल्का के लेखपाल व कांनुगो मौके पर पहुंच गयी

आमने-सामने बाइक टक्कर में पांच घायल एक की मौत

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार के शाम लुअठई  चौराहे पर आमने-सामने बाइक टक्कर में महिला सहित छः लोग घायल हो गए जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई

घायलों का चल रहा है जिला अस्पताल में इलाज

घटना मंगलवार के शाम की है नवनीत यादव पुत्र वकील ग्राम सिरसिया रामपुर कारखाना प्रदीप यादव पुत्र गिरीश राय ,आलोक यादव पुत्र महेंद्र यादव बीवीचक रामपुर फैशन प्रो गाड़ी से गौरी बाजार से रुद्रपुर आ रहे थे कि लुअठई के पास दो पहिया आमने-सामने टक्कर टक्कर हो गई जिसमें लुअठई निवासी बृजेश पुत्र वीरेंद्र चंद्रमणि पुत्र संदीप रेनू पत्नी संदीप घायल हो गए यह लोग लुअठई से गौरी बाजार की तरफ जा रहे थे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह राम लक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे जहां घायलों को सी एस सी गौरी बाजार भिजवाए जिसमें आलोक की हालात सीरियस थी  मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाए

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि वहां को कब्जे में ले लिया गया है

सोमवार, 21 जुलाई 2025

दूसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक हर हर महादेव से गूंजा देवालय

 ब्रह्म बेला की मुहूर्त में मंदिर का खुला कपाट सुरक्षा में पुलिस रही मुस्तैद


रूद्रपुर देवरिया छोटी काशी के रूप में विख्यात रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर सावन मास की दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया इस दौरान पुलिस सुरक्षा मुस्तैद रही

दूसरे सोमवार को व्रहम बेला के मुहूर्त पर 2:45 पर मंदिर का कपाट पुजारी शंभू नाथ पांडे की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जहां अर्ध रात्री से श्रद्धालु विश्वकर्मा मंदिर के तरफ से लाइन लगाकर खड़े थे  महिलाओं पुरुष की दो लाइन लगेगी थी जो इतनी लंबी थी कि मंदिर के गेट तक पहुंच गई थी पुलिस व वॉलिंटियरों द्वारा भीड़ के हिसाब से वारी-वारी महिला व पुरुष की लाइन छोड़ी जा रही थी जो मंदिर के पीछे गेट से गर्भ में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया सुरक्षा के दृष्टि से लेकर गर्भ गृह तक मंदिर परिसर तक पुलिस चप्पे-चप्पे पर लगी रही नगर पंचायत द्वारा खोया पाया कैंप व मेडिकल टीम लगी थी अत्यधिक भीड़ के नाते मंदिर मे लगे वालंटियर पानी के लिए तरस गए बताते चले कि नगर पंचायत द्वारा मंदिर के गेट पर आरो लगाया गया है लेकिन सावन मास में भी खुलता नजर नहीं आया 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह एसडीम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव थाना प्रभारी विनोद सिंह सहित अन्य स्थानों की पुलिस फोर्स लगी थी देर शाम तक दो लाख के करीब श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का अंदाजा लगाया गया है

टैटू के दुकान के साथ मीना वाजार  पर महिलाओं की रही भीड़

मेले मे महिलाओ की भीड़  टैटू मे दुकान पर देखी गई परिसर मे लगभग एक दर्जन दुकान थे सभी पर माहिलाओ की भीड़ थी मेले में महिलाओं ने मीना बाजार में खरीददारी करती देखी गई वही चाय पानी जलेबी आदि की दुकान रात से ही शुरू हो गई

बैग पाकर कांवरिया का खिला चेहरा, दिया पुलिस व मंदिर समिति के सदस्यों को साधु बाद


सोमवार को रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने आए  श्रद्धालु का मंदिर में वैग भीड़ के नाते गिर गया जिसको वालंटियर में पुलिस को सौपा

बैग में चार मोबाइल नगद रुपया सहित अन्य कागजात थे काफी मायूस हालत में करीब 1 घंटे बाद कांवरिया वैग खोजते हुये आया तो पुलिस ने उसे वैग सौप दिया उसमे बताया कि हम गोरखपुर जनपद से आए थे जहां जलाभिषेक करते समय भीड़ मे बैग गिर गया वैग में सभी के मोबाइल थे उसने मंदिर समिति के सदस्यों तथा पुलिस को धन्यवाद दिया

 डीजे वालो पर पुलिस ने किया हल्का बल का प्रयोग भागते दिखे कांवरिया

 कांवरियों पर कहीं  वर्षा  फूल तो  कहीं लाठी

भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा कांवरिया पर कहीं फूल बरसाए जा रहा है तो कहीं लाठी हुआ यू की सोमवार को डीजे के साथ हजारों की संख्या में सुवह आये कांवरिया मंदिर बाईपास तक पहुंच गए और नाचने गाने को लेकर कंपटीशन करने लगे जिससे रास्ता जाम हो गया वही डीजे की हाइट अधिक होने से पुलिस ने हाई टेंशन के तार को देखते हुए  हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा जहां कांवरिया भागते दिखे 

बताते चले कि सावन  को लेकर मीटिंग में बड़े डीजे वालों को भभौली बाईपास पर रोक देने का निर्देश दिया गया था लेकिन डीजे वाले मंदिर बाईपास तक पहुंच गए



शनिवार, 19 जुलाई 2025

समाधान दिवस में कल 45 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 14 का हुआ निस्तारण राजस्व के छाए रहे मामले

ना उम्मीद को उम्मीद देना हम सभी का कर्तव्य डी एम


रुद्रपुर देवरिया शनिवार को रुद्रपुर  तहसील सभागार भवन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल 45 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 14 का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में राजस्व के मामले छाए रहे इस दौरान एस डी एम ने विकलांग सहित 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण किया

संपूर्ण समाधान दिवस में रुद्रपुर आजाद नगर निवासी अभिषेक सिंह ने एक हफ्ता से जला ट्रांसफार्मर अब तक न लगाए जाने का प्रार्थना पत्र मलाह टोली वार्ड निवासी अजीजन निशा ने पड़ोसी द्वारा पूर्व रास्ते को दरवाजा लगाकर बंद करने पलिया निवासी अंकित ने जन्म प्रमाण पत्र तथा सचौली पटवानिया के प्रधान राम गोविंद ने विद्यालय में ट्रांसफार्मर न लगने से बिजली न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सियन बिजली व बीएसए को बुलाकर 3 दिन के अंदर एस्टीमेट बनाने को कहा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहां की शासन के मनसा के अनुरूप पीड़ितों को तत्वरित न्याय देना है जिसमें समयबद्ध समय से प्रार्थना पत्र का निस्तारण पुलिस टीम के साथ सामंजस स्थापित कर करना है 

उन्होंने एसडीम हरि शंकर लाल सहित राजस्व कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज जितने भी प्रार्थना पत्र पड़े हैं जिसमें सभी राजस्व कर्मियों ने स्पाट पर जाकर प् पूर्व से अवलोकन किया था इसलिए हर चीज का साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र पीड़ित के साथ उपस्थित थे उन्होंने सभी से ऐसे ही कार्य करने के लिए कहा

दिव्या मित्तल ने कहा कि ना नाउम्मीद को उम्मीद देना हम सभी का परम कर्तव्य है

 पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मातहतो से कहा कि राजस्व कर्मियों के साथ प्रार्थना पत्र का निस्तारण करावे

समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायब तहसीलदार अनिल तिवारी एक्सियन ऋषि यादव एक्सियन बाढ़ खंड अनिल जाटव मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल गुप्ता अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव सहित सभी थानों के प्रभारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

समाधान दिवस में विकलांग सहित पांच लाभार्थियों को किया राशन कार्ड वितरण


जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर क्षेत्र के पांच गरीब लाभार्थी अमिताभ पुत्र छेदी निवासी भेड़ी सुनीता पत्नी नन्हे ,मधु देवी पत्नी श्रवण ,राकेश पुत्र मुरली निवासी वेलवा दुवौली को जिला पूर्व अधिकारी के समक्ष राशन कार्ड वितरण किया

राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण


राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान माह में समाधान दिवस पर आयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया और कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए और इसे सुरक्षा करने का संकल्प ले वृक्षारोपण में एसडीएम हरिशंकर लाल सहित फॉरेस्ट विभाग की अधिकारी उपस्थित थे

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

पूर्व प्रधान सड़क हादसे में हुये घायल मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

 विधायक जयप्रकाश निषाद पहुंचे पूर्व प्रधान को देखने मेडिकल कालेज


रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के वर्दगोनिया निवासी पूर्व प्रधान मुन्ना निषाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए वह चौरी चौरा से शुक्रवार को घर वापस आ रहे थे कि सतहवा ढाला के समीप तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मुन्ना निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय  लोगों ने गौरी बाजार सी ए सी  केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों में गंभीर स्थिति देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया 

सूचना मिलते ही विधायक जयप्रकाश निषाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मुन्ना निषाद का कुशल क्षेम जानते हुए डॉक्टर को समुचित इलाज का  निर्देश दिया

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...