सोमवार, 23 मार्च 2026

निबही–बोहाबार मार्ग पर डेढ़ करोड़ के लागत से होगा नयी पुलिया का निर्माण डा रतनपाल सिंह

जर्जर हो चुकी है पुरानी पुलिया

रुद्रपुर देवरिया विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति ने बताया कि  निबही–बोहाबार मार्ग पर डेढ़ करोड़ की लागत से नई पुलिया का निर्माण होगा जिसकी स्वीकृति प्रदान हो गई है यह कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जाएगा

डा रतन पाल सिंह ने बताया निवही  वोहावार मार्ग पर वर्षों से वनी पुलिया जर्जर व छोटी पड़ चुकी जिसके जगह अब एक नई और बड़ी पुलिया का निर्माण होगा जिसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है  लंबे समय से खराब हालत में पड़ी पुरानी पुलिया के कारण खासकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

नई बड़ी पुलिया बनने से न केवल जल निकासी की समस्या दूर होगी, बल्कि आवागमन भी सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। यह पुलिया क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी जिम्मेदारी है और इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी

रविवार, 22 मार्च 2026

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

रक्तवीरो को सम्मानित करते उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या 

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया देवरिया के तीन रक्तवीरों को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु रविवार को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा सातवें स्थापना दिवस पर आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । 

युवाओं के प्रेरणास्रोत बने देवरिया के रक्तवीर

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं कैबिनेट मंत्री वेवी रानी मौर्या  विशिष्ठ अतिथि रमाकांत उपाध्याय सदस्य, गौसेवा आयोग (उत्तर प्रदेश सरकार), भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत एवं डॉ0 आलोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया पुलिस रक्तदान समूह के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी एवं डॉ0 अब्दुल कलाम वेलफेयर सेसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

उल्लेखनीय है कि यह तीनों रक्तवीर निफा देवरिया एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी "यूथ ब्रिगेड" के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपने योगदान से जिले में रक्तदान मुहिम की अलख जगा रहे हैं  ।

रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान ना जाए इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर "नशा नहीं रक्तदान करें" मुहिम के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 862 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों का जीवन बचा चुके हैं ।

तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ  ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए  प्रेरित कर जिले में रक्तक्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं । तीनों रक्तवीरों ने यह सम्मान जिले के साथ साथ यूथ ब्रिगेड के प्रत्येक रक्तदाता को समर्पित किया है ।

इन रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है ।

आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं ।

बाइक व ई-रिक्शा की हुयी भिड़ंत दो घायलएक की हालत गंभीर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर पननहा के समीप  पेट्रोल पंप के पास रविवार को तेज बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमे दो लोग  घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया

जानकारी के अनुसार रविवार के साम पननहा के पास तेज रफ्तार से बाइक सवार  युवक  रुद्रपुर की ओर जा रहे थे इसी  दौरान विपरीत दिशा से सामने से आ रही  ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई और  ई-रिक्शा पलट गया जिससे ई-रिक्शा चालक दिनेश पटेल पुत्र मुन्नर, निवासी जंगल किता सेन घायल हो गया वही बाइक सवार अवधपुर निवासी विजय निषाद पुत्र सुभाष भी घायल हो गये

पुलिस ने घायलों को  एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी वाजार पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिसमें विजय निषाद की हालत गंभीर बताई जाती है

मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण आज

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत रुद्रपुर में मनोनीत सभासद .का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज रुद्रपुर रामजी सहाय पीजी कॉलेज की सुमित्रा सभागार में होगा 

यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रुद्रपुर नगर पंचायत का दिलीप जायसवाल तेज प्रताप गुप्ता मथुरा पांडे को मनोनीत किया गया है

सोमनाथ शर्मा का भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंग मंडल में हुआ चयन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रूपांतर नाट्य मंच के युवा रंगकर्मी सोमनाथ शर्मा का चयन लखनऊ के प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल में हुआ है। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रंगमंच के लिए विधिवत प्रशिक्षण देने वाले इस संस्थान में व्यवसायिक अभिनेता और कलाकारों के लिए संचालित रंगमंडल में अप्रेंटिस के लिए किए गए साक्षात्कार में मेरिट के अनुसार सोमनाथ शर्मा का चयन हुआ। देवरिया जिले के मढ़ौरा गांव के रहने वाले सोमनाथ शर्मा के पिता  भगवती शर्मा किसान हैं।वह विगत 5 वर्षों से गोरखपुर में रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं, रूपांतर नाट्य मंच के बैनर तले उन्होंने कई नाटकों में बतौर अभिनेता अपनी कला का परिचय दिया है। साथ गोरखपुर के कला जगत में सोमनाथ शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही है। भारतेंदु नाट्य अकादमी रंगमंडल में चयनित होने पर रूपांतर नाट्य मंच के कलाकारों ने उन्हें शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 सोमनाथ शर्मा ने  इस उपलब्धि के लिए माता-पिता, गुरुओं और कलाकार साथियों का धन्यवाद दिया जिनके वल पर यह मुकाम हासिल हुआ है और इस मंच से अपनी कला को संवारने का और भरपूर अवसर प्राप्त होगा।

निषाद पार्टी की महारैली मे शामिल कार्यकर्ताओं की वस को अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी

रुद्रपुर देवरिया निषाद राज जयन्ती पर  प्रांतीय अधिवेशन (मछुआ एससी आरक्षण) को लेकर गोरखपुर मेआयोजित विशाल महारैली को सफल बनाने हेतू निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के करमेल ग्राम सभा स्थित हनुमान मंदिर से कार्यकर्ताओं जाने के लिए वस को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे

अजय सिंह ने कहा कि आज गोरखपुर में निषाद पार्टी अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करेगी।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि समाज के अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर यह महारैली ऐतिहासिक साबित होगी


मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने ग्राम शिवपुर परडही में लगाया चौपाल महिलाओं/बच्चियो को किया जागरूक


रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति पेज 5 -0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने  ग्राम शिवपुर पडरही में रविवार को चौपाल लगाया जिसमे महिलाओं बच्चियो  तथा छात्राओं को जागरूक किया

 रविवार को उप निरीक्षक कृष्णकांत का राजेश यादव म का0 कंचन यादव म.का.रीता यादव ने महिलाओं के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी विभिन्न योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सामूहिक विवाह योजना  रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला  सम्मान कोष योजना फैमिली काउंसलिंग साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया ।और बाल विवाह अपराध के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और महिला सुरक्षा महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के बारे में बताया गया

  भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में किया लोगा को जागरूक

टीम ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में जागरुक किया और लोगो को जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 102,108,112,181,1076,1090,1076, 1930 इत्यादि के बारे में जानकारी दी और  पंपलेट वितरण किया

मंगलवार, 10 मार्च 2026

गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की एजेंसी पर लगी लंबी लाइन

मनोज रुंगटा

एजेंसी पर कोटा कटौती से संचालक परेशान

रुद्रपुर देवरिया पश्चिम एशिया में लड़ाई को लेकर एल पी जी सिलेंडर में दाम वृद्धि वअचानक गैस की डिमांड बढ़ने व एजेंसियो के 20%  कोटा कम होने से  गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन  लगने लगी है 

बताते चले कि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में इराक अमेरिका इजरायल संर्घस के कारण गैस आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है  इसी कारण एल पी जी सिलेंडर घरेलू ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपया महंगा हो गया

सोमवार गैस एजेंसी कार्यालय मे सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण मंगलवार की सुबह रुद्रपुर बस स्टेशन स्थित सुनीता गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लग गयी  उपभोक्ताओं बुकिंग के लिए सुवह से ही बुकिंग मे लाइन में खड़े रहे 

यही हाल रुद्रपुर क्षेत्र के पिडरा नारायणपुर रामलक्षण लालपुर मदनपुर गैस एजेंसी का है यह हाल वीते सरकार में गैस क्राइसिस की समय होती थी जहां गैस वितरण के स्थान पर उपभोक्ताओ की लंबी-लंबी लाइन लगा करती थी

सुनीता गैस एजेंसीके संचालक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली के बाद से अचानक गैस की बुकिंग दोगुनी हो गई और आपूर्ति मे लगभग 20% कटौती हो गई जिससे महीने में आने वाला गैस 70 ट्रक की जगह 55 ट्रक हो गया वहीं मार्च में 35 ट्रक मात्रा गैस मिलने के आसार हैं इसके पूर्व भरपूर मात्रा में आपूर्ति के चलते लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ता अधिकांश उपभोक्ता साल में निर्धारित सिलेंडर भी नहीं ले पाते थे अब जितना सिलेंडर मिल रहा है उसके दोगुनी का डिमांड होता जा रहा है गैस गोदाम परट्रक आते ही उपभोक्ताओं कीभीड़ लग जा रही है जहां मारपीट का भी नौबत आ जा रहा है पुलिस फोर्स मांगने पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है

शनिवार, 7 मार्च 2026

आर्टिगा कार की टक्कर से कपड़ा कारोबारी की मौत

रामलक्षन में करते थे कपड़े की दुकान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर गौरी वाजार मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। वह रामलक्षन चौराहे से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था

 लौट रहे कारोबारी को तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गौरी बाजार कस्बा निवासी श्वेतांक उर्फ रवि जायसवाल (30) पुत्र श्रवण जायसवाल रामलक्षन चौराहे पर कपड़े की दुकान है रोज की भाति शनिवार रात करीब 10:20 बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रूद्रपुर गौरी मार्ग पर कटाई के समीप सामने से विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने  बाइक को टक्कर मार दी जिससे श्रवण बुरी तरह घायल हो गये मौके पर पहुंचे

ग्रामीणो ने  घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गये डाक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए  मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि श्वेतांक उर्फ रवि दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम राकेश है, जबकि एक बहन पूजा हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां गुड्डी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

नगर पंचायत रुद्रपुर के बोर्ड की बैठक में 28.66 करोड़ की प्रस्ताव पर लगी मोहर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता में बोर्ड की एक बैठक हुई बैठक में  28.66 करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव पर मोहर लगी

बैठक .में वित्तीय वर्ष 2026-27 सीवरेज जल निकासी योजना पेयजल हेतु जल निकासी योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना वंदन योजना आकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वैश्विक योजना तथा राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग के अनुमानित लागत लगभग28.66 करोड रुपए के नगर विकास के लिए प्रस्ताव पारित किया गया बैठक में ई ओ नितेश गौरव सभासद उपेंद्र मास्टर कुमारी देवी अंकित मणि त्रिपाठी मुकेश विश्वकर्मा नूरी खातून पुनीता देवी अजय जायसवाल सुशील निगम सुशील मद्धेशिया नीलम यादव श्वेता पांडे अनिल पांडे लिपिक विनोद शुक्ला शिवम पांडे आदि उपस्थित थी

फतेहपुर चौराहे पर हुयी पीस कमेटी की बैठक

रुद्रपुर देवरिया होली व ईद के त्यौहार को लेकर संवेदनशील स्थल फतेहपुर चौराहा पर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में हुई

एस डी एम ने बैठक में उपस्थित आम जनमानस से त्योहार को सकुशल बनाने की अपील की तथा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरः सह पालन करने का निर्देश दिया

बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने वहां के उपस्थित जनता सेत्योहार को शांतिपूर्ण ढग से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की और कहा कि कोई ऐसा कार्य न करे जिससे लोगों की भावना को ठेस पहुंचे

बताते चले कि फतेहपुर हत्या काण्ड को लेकर फतेहपुर गाँव  अति संवेदनशील माना जाता है जिससे त्योहारों पर लेकर अधिकारी एलर्ट मोड में रहते हैं

बैठक में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी ग्राम प्रधान राम आशीष साहनी लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी सहित गांव वासी उपस्थित थे

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव हुयी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

डीएम की संस्तुति पर हुई कार्रवाई, संयुक्त शिक्षा निदेशक करेंगे जाँच

रुद्रपुर देवरिया शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा शासन को प्रेषित संस्तुति पर शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करने के आदेश जारी किए गए हैंजिसकी जान संयुक्त शिक्षा निदेशक करेंगे 

उत्तर प्रदेश शासन, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1, द्वारा जारी कार्यालय आदेश  के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिथिलता तथा लगभग एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। 

शासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही गंभीर कदाचार की श्रेणी में आती है।

शासनादेश के तहत शालिनी श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-4 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है

 तथा नियम-7 के अंतर्गत विभागीय जांच संस्थित की गई है। जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा उनका संबद्धीकरण शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से किया गया है।

इसी क्रम में शासन ने यह भी आदेश जारी किया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया के रिक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक प्राचार्य, डायट (देवरिया) को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो।


उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में परिजनों की तहरीर पर थाना गुलहरिया में पूर्व में ही नामजद मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। साथ ही, जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति की आख्या के आधार पर आरोपित पटल सहायक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।


जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में प्रशासनिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

देवरिया के कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक


रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री परिवहन विभाग देवरिया जनपद के प्रभारी दया शंकर सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुयी बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुयी 

प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने बैठक मे किया  विकास कार्यों की  समीक्षा 

प्रभारी मंत्री ने ग्राम विकास विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह गठन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), 15वें वित्त आयोग अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्य, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन, गौ संरक्षण, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पीएम कुसुम योजना की प्रगति की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉकवार जलापूर्ति एवं संचालित योजनाओं की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन एवं पूर्ण सड़कों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं अन्य आधारभूत संरचना कार्यों की भी प्रगति जानी गई।

 बैठक में वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए. प्रभारी

प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद में संचालित सभी विभागीय योजनाओं में बेहतर समन्वय एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तलने समय से सभी कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन

बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपार रानी विधायक सभाकुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष पं० गिरीश चंद्र तिवारी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी के प्रतिनिधि अवधेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण सहित जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 बैठक के जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अगली बैठक में अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की जाएगी। 

बैठक में सहभागिता हेतु सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है रासेयो -रत्नेश

रूद्रपुर, देवरिया नरायनपुर स्थित रक्षा राव राजनाथ राव महाविद्यालय  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन हुआ

 समापन के मुख्य अतिथि रत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें श्रम की महत्ता सेवा भाव विभिन्न सामाजिक बुराइयों से लड़ने का जज्बा व एक दूसरे के साथ परस्पर ताल मेल से समाज की विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी प्रतिभा निखारने का भरपूर मौका मिलता है।

 मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार रंजय साहनी व सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका का पुरस्कार शिव कुमारी को दिया।

 समारोह को कार्यक्रम अधिकारी डा विपुल सिंह डा राजेश सिंह सुखसागर शुक्ला कृष्ण महिमा उपाध्याय व शालिनी पांडे ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉक्टर अविनाश सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। 

समारोह का संचालन प्रशासक अश्विनी द्विवेदी ने किया।जहां सुशील सिंह अमित चंद जवाहर राव सहित खुशी राव प्रीति यादव खुशी गुप्ता सबिया खातून सहित दर्जनों स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाएं मौजूद रहे।

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

कमला पसंद गुटखा को लेकर दुकानदार से मारपीट मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्रके अंतर्गत पचलडी चौराहा पर कमला पसंद को लेकरए क दुकानदार को मारपीट दिया गया जिस पर पुलिस ने दुकानदार के तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है

रतनपुर निवासी .जगदीश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पचलडी चौराहे पर जनरल स्टोर है दोपहर करीब 2 बजे केशवनंद मल्ल पुत्र रामदरस मल्ल कमला पसंद गुटखा लिए जहा दाम  को लेकर  विवाद हो गया जिसमे केशवनंद  गालियां दीं विरोध किया तो अपने भाई के साथ दुकान में घुसकर उन पर  गड़सा, डंडा और किलो से वार कर दिया जिससे हम बुरी तरह घायल  हो गए उन्होंने जान से मारने और फेंक देने की धमकी भी दी। जगदीश सिंह के तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पत्नी शांती देवी का हुआ निधन गाँव मे शोक की लहर

रुद्रपुर देवरिया रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मझवा निवासी शांती देवी उम्र 98 वर्ष का निधन बुधवार हो गया वह पिछले पांच दिनों से अस्वस्थ थीं जिनका इलाज देवरिया के निजि अस्पताल मे चल रहा था

 शांती देवी अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रंगलाल यादव की पत्नी थीं

 जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके परिवार में तीन बेटियां  शिवित्री यादव, गायत्री यादव और प्रज्ञा यादव तथा दो पुत्र थे। एक पुत्र श्रेयांश यादव का पूर्व में 55 वर्ष की आयु में निधन हो चुका है, जबकि दूसरे पुत्र सुश्रुत यादव हैं।शांती देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 

स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इसे एक युग के अंत के रूप में याद किया।

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गौरीबाजार विकास खण्ड का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन जांच

रुद्रपुरदेवरिया जिलाधिकारी देवरिया  दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न  विकास खण्ड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण मे सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल  शनिवार को गौरी बाजार विकास खंड पहुंची . जहा लेखाकार पटल पर टेंडर संबंधी पत्रावलियों का परीक्षण किया स्थापना पटल पर अभिलेखों एवं आलमारियों की विधिवत जांच की गई

सेवारत कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं सेवापुस्तिकाओं का निरीक्षण करते हुए नामिनी प्रपत्रों का भी अवलोकन किया गया।

उन्होंने कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा, एनआरएलएम तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यों एवं अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।

कहा  -शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का संचालन करे

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का संचालन करने तथा आमजन को विकास प्रक्रिया में सहभागी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 31 जनवरी 2026

CNG ऑटो में लगी आग, 3 बकरियां जिंदा जलीं, लाखों का हुआ नुकसान

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पचमा ग्राम सभा के सतुआभार निवासी इश्फाक अली पुत्र रोजन अली के आटो मे शनिवारको आग लग गयी जिससे आटो सहित तीन वकरिया जिन्दा जल गयी जिससे लाखो का नुकसान हो गया

जानकारी के  इश्फाक अली का CNG ऑटो चला कर जीवन यापन करता था रोज भाति गाड़ी चलाकर अपने दरवाजे पर खड़ा कर दिया शनिवार की सुबह  गाड़ी में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो ऑटो में भीषण आग लगी हुई थी। आग देखकर इश्फाक अली शोर मचाने लगे, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते CNG ऑटो, पास बंधी 3 बकरियां और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। 

ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। आग से इश्फाक अली को लाखों रुपये का नुकसान हो गया 

रविवार, 25 जनवरी 2026

स्वर्गीय केपी सिंह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे डॉक्टर रतनपाल सिंह

प्रथम पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति का हुआ अनावरण

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम छितही के पूर्व प्रधान रहे स्मृति शेष समाजसेवी स्व के पी सिंह के प्रथम पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पर मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने उनके मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित किया

प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रममें हजारो की संख्या मे उपस्थित जनता 

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि  विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय के पी सिं हइस क्षेत्र के रहनुमा थे जो अपने कार्यकाल में  अपने ग्राम सभा के विकास के साथ जन सेवा और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देते रहे वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे

जिला पंचायत अध्यक्षपंडित गिरीश नारायण उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए सदैव साथ खड़ा रहते थे आज इतनी भीड़ देखकर यह प्रतीत होता है  उपस्थित लोग अपने नेता को  कितना प्यार करते थे 

पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने कहा कि स्व केपी सिंह हमारे परिवार के अभिन्न  अंग थे जिनकी याद हम लोगों को हमेशा खलती रहेगी

के पी सिंह के बड़े पुत्र ने आए सभी  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सदैव पिताजी के पद चिन्ह पर चलने का प्रयास करूंगा

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

बी ए गृह विज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा आज

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज रुद्रपुर के बी ए गृह विज्ञान प्रथम एवं तृतीय  सेमेस्टर प्रयोगात्मक /मौखिकी परीक्षा आज शुक्रवार प्रातः 10 बजे से गृह विज्ञान विभाग में संपन्न होगी

यह जानकारी डॉ पूनम मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर,गृह विज्ञान विभाग ने देते हुये सभी अभ्यर्थी अपने समस्त अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने को कहा अन्यथा वे स्वयं जिम्मेदार होंगे

रविवार, 4 जनवरी 2026

विवाहिता ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के मलाह टोली वार्ड की एक विवाहिता शनिवार की रात्रि जहरीला प्रदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया जहां उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर मला टोली वार्ड की एकयुवती ज्योति निषाद ने शनिवार के रात्रि जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे रुद्रपुर अस्पताल लिया गया जिसका इलाज देवरिया सदर में चल रहा है बताया जाता है कि  भदिला देवार की निवासी ज्योति साहनी की शादी रुद्रपुर नगर के मला टोली वार्ड के दीपक साहनी से सन 2019 में हुई थी 1 साल बाद सन 2020 मेंकोरोना संक्रमण से दीपक की मौत हो गई

ज्योति साहनी ने बताया कि वह अपने 4 वर्ष के बेटे को लेकर ससुराल में रहती है जहां ससुराल वालों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है जिसको लेकर यह कदम उठाया है ज्योति साहनी ने अपने देवर के ऊपर गलत संबंध बनाने का आरोप लगाया

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व के 16 का हुआ निस्तारण

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 63 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के 16 का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने के पूर्व मात्र 7 प्रार्थना पत्र पड़े थे 

समाधान दिवस में धर्मपुर निवासी रामबहाल यादव ने अपने गाटा संख्या 663 पर मेडा बंदी के बाद दवगो द्वारा मेड़ा तोड़ देने पर जिलाधिकारी ने नाराजी दिखाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश एकौना थाने को दिया अधिवक्ता आनंद सिंह ने ग्राम डाला में आधा दर्जन गांवों के पानी के निकासी रोक देने पर जिलाधिकारी संज्ञान में लेते हुए बाढ़ खंड सिंचाई विभाग व 

वी डी ओ रुद्रपुर को जांच कर पानी के निस्तारण का आदेश दिया अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने सरकारी विद्यालय में नगर पंचायत के मिली भगत से कमर्शियल दुकान बनवा कर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक के न होने पर डीएम ने कारण बताओं नोटिस जारी करने का आदेश संबंधित को दिया 

 अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा ठाकुर द्वारा की मंदिर के भूमि पर अतिक्रमण का प्रार्थना पत्र दिया गया जिलाधिकारी ने महिलाओं के उत्पीड़न पर कहा कि हर थाना प्रभारी महिलाओं द्वारा उत्पीड़न किया रहे प्रार्थना पत्र पर उनके परिवार द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे उत्पीड़न पर ध्यान देकर उनके परिवार वाले से काउंसलिंग कर मामले का निस्तारण करें 

सरकारी विद्यालय की भूमि पर  जिला विद्यालय निरीक्षक के न होने पर डीएम ने कारण बताओं नोटिस जारी करने का आदेश दिया तहसील दिवस में अधिकतर राजस्व पूर्ति विभाग को पुलिस के मामले छाए रहे

समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र है जिसमे में राजस्व की32 पुलिस 12 विकास 4 अन्य के 15 प्रार्थना पत्र पड़े जहां राजस्व के 16 का निस्तारण कर दिया गया

डी एम ने एस डी एम सहित राजस्व कर्मियों की कार्य के प्रति की सराहना

 

जिलाधिकारी  ने रुद्रपुर तहसील में कम प्रार्थना पत्र पड़ने पर  एसडी एम सहित राजस्व कर्मियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही जनता के कार्यों का निस्तारण करें 

डी एम ने किसानों के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

किसानों के धान खरीद को लेकर धान क्रय केंद्र पर आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर रुद्रपुर तहसील में बनाए गए हेल्पडेस्क का निरीक्षण शनिवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने किया और निर्देशित किया कि प्रतिदिन हेल्प डेस्क लगाकर अंश निर्धारण का  निस्तारण निस्तारण किया जाए इस दौरान 11 अंश निर्धारण की प्रार्थना पत्र आए जिसमें आधा दर्जन का निस्तारण कर दिया गया एसडीएम ने बताया कि शेष का पत्रावली के अनुसार कर दिया जाएगा

डी एम ने पांच पात्र लाभार्थी  में किए अंत्योदय राशन कार्ड वितरण

समाधान दिवस में पूर्ति विभाग द्वारा डीएसओ संजय पांडे के नेतृत्व में जिलाधिकारी ने मनिहार पुर निवासी संजू कुमार पत्नी ज्ञानचंद  फूलमती देवी पत्नी राम आधार पिडरा निवासी सवारी देवी पत्नी कमल कन्हौली निवासी सरोज देवी पत्नी राजेश को नये अंत्योदय कार्ड वितरण किया

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार एस डी एम हरिशंकर लाल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादवत हसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी डीएसओ संजय पांडे एसडीओ चंदन जायसवाल अधिशासी अधिकारी  नितेश गौरव सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा राजस्व कर्मी उपस्थित थे

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

विधायक जयप्रकाश निषाद ने एस आई आर को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विकासखंड के सभागार में विधायक जयप्रकाश निषाद के अध्यक्षता में एस आई आर की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एस आई आर में आने वाली परेशानियों को अवगत कराया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि एस आई आर  में लोगों के जागरूकता में कमी है जिससे लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह जा रहे हैं उन्होंने पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वूथ वूथ जाकर वी एल ओ के साथ मतदाताओं का नाम जुड़वावे

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूती के लिए हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है 

उन्होंने विशेष रूप से युवाओ  महिलाओं व पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआआयोजन

मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधन ने बुके देकर किया स्वागत


रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को लेकर मंगलवार को देवरिया के सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एवं असेंट अकादमी ऑफ़ साइंस विद्यालय मे विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक एस. चनप्पा तथा पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की गरिमामयी अध्यक्षता मे हुआ

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना पुलिस उपमहा निरीक्षक एस. चनप्पा 


पुलिस उप-महानिरीक्षक  एस. चनप्पा द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना एवं उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने हेतु सक्षम बनाना है। 

समस्या को छुपाएं नहीं तथा तत्काल पुलिस को सूचित करें एस पी


पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या को छुपाएं नहीं तथा तत्काल पुलिस को सूचित करें

 अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपायों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

कार्यक्रम के अधिकारियो ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1091), साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपायों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी 

 साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र–छात्राओं एवं महिलाओं ने जागरूकता संदेशों को आत्मसात करने एवं समाज में नारी सम्मान व सुरक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रही

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...