मनोज रूंगटा
फ्रिज से आम निकालने गई बेटी को बचाने गई माँ भी आई मौत के चपेट में
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर में के आजाद नगर में वार्ड मे वुधवार के सुबह फ्रिज में करंट उतरने से मां बेटी की मौत हो गई घटना सुनकर लोगों में मातम छा गया जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई आजाद नगर निवासी इश्तिहार खा की बेटी अफसाना खातून उम्र 32 वर्ष जो अपने मां के पास रहती थी वुधवार फ्रिज से आम निकलने गई जहां उसे करंट मार दिया जहां मौके पर मौजुद मां सायरा खातून पत्नी इश्तिहार उम्र 50 वर्ष बचाने गई जहां दोनों मां बेटी करंट के चपेट में आने से मौत हो गई
अफसाना खातून की शादी देवरिया सदर के ग्राम तेलिया कला में हुई थी
हृदय बिदारक घटना सुनकर नगर मे पसरा मातम
घटना को सुनकर एस डी एम रत्नेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव थाना प्रभारी रतन पांडे टाउन इंचार्ज मनोज उपाध्याय उप निरीक्षक वलराम सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम नगर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी लल्लन गुप्ता सुधांशु मौलि ओझा आदि सैकड़ो लोग पहुंच गए इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें