नगर में निकलेगी बाबा भीमराव अंबेडकर की रैली
रुद्रपुर देवरिया भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार नगर के टेढ़ा स्थान, ग्राम सरहसवह, समदा, जोगिया बुजुर्ग, जंगल अकहटा रामचक गाजीपुर भईसही अवस्थी बडहरा महाराजगंज मिश्रौलिया समेत दर्जनों स्थानों पर भव्य रूप से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।
जयंती के आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने पुलिस टीम के साथ नगर के टेढ़ा स्थान पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बताया जा रहा है कि जयंती के अवसर पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाबा साहेब की भव्य रैली भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जयंती को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
अंबेडकर जयंती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें