कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की एस पी
रुद्रपुर/देवरिया। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
बैठक के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भ्रमणशील गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
एस पी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए सभी इकाइयों को अलर्ट रहने को कहा गया।
एसपी ने जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी जोर देते हुए आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अम्बेडकर जयंती का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें