रविवार, 12 अप्रैल 2026

विधायक जयप्रकाश निषाद में जनता दर्शन में सुनी समस्याये संबंधित को दिया निर्देश

रुद्रपुर देवरिया क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने रविवार को अपने आवास स्थित लक्ष्मीपुर कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से सुना।

जनता दर्शन के दौरान राजस्व, पुलिस, बिजली, आवास व पेंशन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता वह जनता गण उपस्थित थी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लालपुर परसिया के समीप गोर्रा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

रुद्रपुर (देवरिया)। एकौना थाना क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव के समीप गोरा नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सन...