लिफ्ट मांगना पड़ा भारी: गाली देने पर युवक की बेरहमी से हत्या
रुद्रपुर देवरिय सुरौली थाना क्षेत्र में मिली युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या में शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और आलाकत्ल भी बरामद कर लिए हैं।
बताते चले कि 28 मार्च 2026 को भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान रवि प्रकाश (निवासी उन्नाव) के रूप में हुई, जो देवरिया के सोनूघाट स्थित एक फ्रूट सप्लायर कंपनी में काम करता था। इस मामले में मृतक के ससुर की तहरीर पर 1 अप्रैल को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
🔍 सीसीटीवी से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इसी आधार पर सुरौली थाना प्रभारी अविनाश मौर्य व एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल को तिवई बैदा मार्ग से पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
🧾 ऐसे हुई वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक रवि प्रकाश ने उनसे लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूरी पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गाली देने पर आरोपी भड़क उठे। गुस्से में आकर उन्होंने युवक को लाठी-डंडों और कड़े से पीटा, फिर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।
👥 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने करन भारती, धनंजय, पंकज भारती, अरुण कुमार (सभी निवासी पैकौली सुरौली) और आकाश यादव (निवासी नगवा सुरौली) को गिरफ्तार किया है।
🔧 बरामद सामान
2 मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस राइडर) एक लाठी, कड़ा और अंगूठी 5 मोबाइल (जिसमें एक मृतक का) वरामद किया
पुलिस टीम को सफलता
थानाध्यक्ष अविनाश मौर्या ने बताया स्थानीय पुलिस व, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें