सोमवार, 13 अप्रैल 2026

सपा ने छः सूत्रीय ज्ञापन दिया एस डी एम को

समस्याएं न सुलझीं तो 24 अप्रैल को धरना

रुद्रपुर देवरिया पूर्व विधान सभा प्रत्याशी प्रदीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी रुद्रपुर को छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।

सपा नेताओं ने मांग की कि नगर व प्रत्येक गांव में रसोई गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गैस बुकिंग के 20 दिन के भीतर आपूर्ति अनिवार्य रूप से की जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए पचलड़ी, मांगा कोडर, ईश्वरपुरा, एक ला, मिश्रौलिया व पकड़ी बाजार में बने ओवरहेड टैंकों को शीघ्र चालू कराने की माँग की ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।रुद्रपुर नकईल मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की 

इसके अलावा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे बंद पड़े क्रय केंद्रों को पुनः संचालित करने, विशेष रूप से मदनपुर स्थित क्रय केंद्र को चालू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। राप्ती व गोरा नदी के तटबंधों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कर बाढ़ से सुरक्षा के भी प्रबंध करने की मांग की गई।

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि  24 अप्रैल तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम केवल यादव, जय गोपाल राजभर, सोनू पाल, रमेश मिश्रा, दिवाकर निषाद, मदन निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट पाँच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर देवरिया सुरौली  थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलगड़हा में मंगलवार को जमीनी रंजिश को लेकर पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ...