बुधवार, 15 जुलाई 2026

बुलेट की टक्कर से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को भेजा पोस्टमार्टम

रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर-नारायनपुर मार्ग पर भगवान माझा के समीप बुलेट बाइक की टक्कर से एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी राजबहादुर (57) पुत्र जिआवन मंगलवार रात्री 8 वजे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र अमित कुमार की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बुलेट की टक्कर से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को भेजा पोस्टमार्टम

रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर-नारायनपुर मार्ग पर भगवान माझा के समीप बुलेट बाइक की टक्कर से एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मि...