रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छपोली निवासी तथा महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनूप शर्मा (37) का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि अनूप शर्मा पिछले करीब छह माह से गंभीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज पहले पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें कुछ दिन पूर्व गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु के बाद परिजन उनका शव पैतृक गांव छपोली लेकर पहुंचे और इसकी सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर के निर्देशन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद रुद्रपुर के शिवपुरी धाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान उप निरीक्षक बाल गंगाधर शुक्ला हरेंद्र सिंह त्यागी आकाश गुप्ता संदीप गुप्ता राजू वर्मा सतीश गुप्ता आदि सैकड़ो लोग थे स्वर्गीय अनूप शर्मा अपने पीछे पत्नी सुमन शर्मा, पुत्र अमन (14 वर्ष), नमन (10 वर्ष) तथा पुत्री आरवी (4 वर्ष) को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन पर पुलिस विभाग, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें