रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के प्रसिद्ध दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य गेट के सामने बाईपास मार्ग पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बन गया है। यह गड्ढा मंदिर के सामने टर्निंग प्वाइंट पर होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जाता है कि नेबुआ नौरंगिया से हाटा, रुद्रपुर होते हुए कपरवार तक बनी टू-लेन सड़क पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े और भारी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क के बीच बने इस गड्ढे से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से सपाईयों ने जताया था विरोध
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर गड्ढा हो गया था। उस समय पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी ने मंदिर दर्शन के लिए आई तत्कालीन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से इसकी शिकायत की थी। उनके निर्देश पर गड्ढे की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर उसी स्थान पर सड़क धंस गई है।2 दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से त्यागी ने विरोध जताया था
सावन माह शुरू होने वाला है, जिसमें दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में यह गड्ढा बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सावन मेले के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें