रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के पकड़ी बाजार स्थित शहीद चौक पर 'हर्ष मोबाइल एंड रिपेयरिंग सेंटर' का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कमलेश सिंह ने कहा कि आज के समय में युवा स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं, बल्कि समाज में अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से खरीदारी करेंगे तो इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने हर्ष प्रताप सिंह को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी, गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों के विश्वास के बल पर यह प्रतिष्ठान निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बनेगा।
सेंटर के संचालक हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान पर मोबाइल रिपेयरिंग के साथ-साथ सभी कंपनियों के मोबाइल एसेसरीज एवं अन्य आवश्यक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का भरोसा दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें