बुधवार, 15 जुलाई 2026

देवरिया की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन



रुद्रपुर देवरिया। जिले की दो होनहार बेटियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का सन्देश मे बेटियों की सफलता ने एक बार फिर बनाया सार्थक 

यद्दू परसिया निवासी एवं पकड़ी बाजार के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिपुरेश सिंह 'बबलू' की पुत्री साक्षी सिंह तथा ग्राम सभा बरडीहादल के पूर्व प्रधान गोविंद निषाद की पुत्री आकांक्षा निषाद का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है।

दोनों बेटियों की इस सफलता पर क्षेत्र के गिरीश नारायण सिंह कमलेश सिंह ऋषि सिंह ज्ञानदीप पांडे सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सभी ने कामना की कि दोनों नवचयनित सब इंस्पेक्टर वर्दी पहनकर ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करें तथा अपने परिवार और जिले का नाम निरंतर रोशन करती रहें।

"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ" का संदेश इन दोनों बेटियों की सफलता ने एक बार फिर सार्थक कर दिखाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बुलेट की टक्कर से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को भेजा पोस्टमार्टम

रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर-नारायनपुर मार्ग पर भगवान माझा के समीप बुलेट बाइक की टक्कर से एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मि...