रूद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने खेत में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अक्सर उसके खेत में मवेशी छोड़ देता है। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता, मारपीट तथा धमकी दी गई। महिला का कहना है कि इस घटना में उसे चोटें भी आईं और परिवार भय के माहौल में जी रहा है। वहीं दूसरे प्रार्थना पत्र में भी महिला ने पड़ोसी पर हमला करने, मारपीट करने तथा परिवार को लगातार धमकाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उधर, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें