रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव निवासी विशाल मंगेश को मंगलवार रात करीब छह वर्षीय एक बच्ची सड़क पर अकेले भटकती हुई मिली। बच्ची ने अपना नाम स्मिता बताया। उसे सुरक्षित अपने साथ लेकर विशाल मंगेश रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि उसकी मामा का घर रुद्रपुर के मंदिर रोड पर है, लेकिन वह पूरा पता नहीं बता सकी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की सूचना बाल कल्याण अधिकारी को दे दी गई है। बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है ताकि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें