रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली में वर्ष 2025 बैच के भर्ती आरक्षी प्रशिक्षण हेतु नियुक्त कांस्टेबल मनीष कुशवाहा, महिला कांस्टेबल गुंजा यादव तथा कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (एसआई) परीक्षा उत्तीर्ण कर उपनिरीक्षक पद के लिए चयनित होकर विभाग का गौरव बढ़ाया है।
तीनों आरक्षियों के चयन की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली में खुशी का माहौल बन गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने चयनित अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाते हुये बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और कड़ी मेहनत व लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें