बुधवार, 15 जुलाई 2026

जाम व अतिक्रमण को लेकर बैठक वना कोरम व्यापारियों ने उठाए कार्रवाई न होने के सवाल

रुद्रपुर (देवरिया) रुद्रपुर नगर में लगातार बढ़ रही जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में नगर पंचायत की ओर से व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर को जाम व अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में भी कई बार इस मुद्दे पर बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन उन बैठकों में लिए गए निर्णय धरातल पर लागू नहीं हो सके। व्यापारियों का कहना था कि कार्रवाई के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनोज भाटिया ने कहा कि नगर पंचायत केवल बैठकें आयोजित कर रही है, जबकि अतिक्रमण हटाने और जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारी भी बदनाम हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व एसडीएम श्रुति शर्मा के कार्यकाल में अभियान चलाकर नगर को काफी हद तक जाम व अतिक्रमण से राहत दिलाई गई थी। हालांकि समय बीतने के साथ फिर से सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आ गई हैं और नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पूर्व भी नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की थी, लेकिन उन निर्णयों का क्रियान्वयन नहीं हो सका। ऐसे में एक बार फिर आयोजित बैठक से लोगों को ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उग्रसेन सिंह सेतु बंद होने का असर: रुद्रपुर-करहकोल वाया कौड़ीराम मार्ग पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव

  रुद्रपुर, देवरिया। रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु पर अचानक बड़ा होल मिलने के बाद पुल को एहतियातन बंद किए जाने का असर अब आसपास के व...