गुरुवार, 9 जुलाई 2026

आईजीआरएस सत्यापन के दौरान वृद्ध की मौत मे प्रतिवादी के घर धारा-67 की बेदखली नोटिस चस्पा

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिड़हनी में आईजीआरएस शिकायत के सत्यापन के दौरान हुई वृद्ध की मौत के मामले में राजस्व विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, राजस्व निरीक्षक वारिस्टर चतुर्वेदी एवं लेखपाल केशवन यादव पुलिस बल के साथ प्रतिवादी बैजनाथ के घर पहुंचे और उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत बेदखली का नोटिस चस्पा किया।

बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर बैजनाथ और सर्वजीत पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के संबंध में बैजनाथ ने आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए गत बुधवार को  एसडीएम अवधेश निगम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित भूमि का सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान कथित धक्का-मुक्की में एक वृद्ध के गिर जाने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।

नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने बताया कि प्रतिवादी को धारा-67 के तहत 14 दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच में लगभग पांच वर्ष से अवैध कब्जा पाए जाने के आधार पर 1.41 लाख रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मारपीट के मामले में तीन नामजद आठ अज्ञात पर बलवा व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन स्कूल के पास गुरुवार देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...