गुरुवार, 9 जुलाई 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम ने छात्राओं को किया जागरूक. साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को रुद्रपुर नगर के तहसील रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला, कांस्टेबल धनंजय यादव एवं महिला कांस्टेबल कंचना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करे .कंचन यादव

पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस दौरान 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी देकर इनके महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पुलिस टीम से सुरक्षा संबंधी कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मारपीट के मामले में तीन नामजद आठ अज्ञात पर बलवा व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन स्कूल के पास गुरुवार देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...