गुरुवार, 9 जुलाई 2026

गौरीबाजार को मिली नई बीडीओ, स्वाति गोंड ने संभाला कार्यभार

 कहा-शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी होगी सर्वोच्च प्राथमिकता 

रुद्रपुर देवरिया  विकास खंड गौरीबाजार को नई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिल गई हैं। सुश्री स्वाति गोंड ने गुरुवार को बीडीओ पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद देवरिया में उनकी यह पहली नियुक्ति है।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मारपीट के मामले में तीन नामजद आठ अज्ञात पर बलवा व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन स्कूल के पास गुरुवार देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...