गुरुवार, 9 जुलाई 2026

मारपीट के मामले में तीन नामजद आठ अज्ञात पर बलवा व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन स्कूल के पास गुरुवार देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रहीहै।

पुलिस के अनुसार, रामलक्षन निवासी उत्तीर्ण सागर के घर के बाहर लुअठई गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और कथित रूप से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उत्तीर्ण सागर के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी रामअधार के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया।पीड़ित के भतीजे अभिषेक सागर की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दीपक निषाद, रंजीत निषाद और विवेक निषाद के विरुद्ध बलवा एवं एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मारपीट के मामले में तीन नामजद आठ अज्ञात पर बलवा व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन स्कूल के पास गुरुवार देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...