रुद्रपुर (देवरिया) शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को तहसील सभागार में मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस कार्ड योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इस दौरान उपस्थित लोगों को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
शिक्षकों का सम्मान और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : विधायक जयप्रकाश निषाद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि "बच्चा एक कोरे कागज की तरह होता है, जिस पर उसके उज्ज्वल भविष्य की इबारत शिक्षक लिखते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस कार्ड योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने शिक्षकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने और समाज को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते एसडीएम अवधेश निगम
कार्यक्रम में एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने विधायक जयप्रकाश निषाद का माल्यार्पण कर स्वागत किया,
खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने किया एसडीएम का स्वागत
खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि यह योजना शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बेहद लाभकारी है। योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 350 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 110 शिक्षकों के कार्ड डाउनलोड हो चुके हैं।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह योजना शिक्षकों को निःशुल्क उपचार के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा भी प्रदान करेगी।
माध्यमिक शिक्षक संघ के रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की वर्षों पुरानी कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को पूरा किया है। इसके लिए शिक्षक समाज मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता है।
खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, राम सुधारे पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिवानंद तिवारी ने किया। अंत में मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री चिकित्सा कैशलेस कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध चौधरी, उदयभान सिंह, जयबहादुर गौतम मनोज भाटिया सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन शिवानंद तिवारी ने किया




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें