बुधवार, 8 जुलाई 2026

स्कूल जाते समय करंट की चपेट में आये छात्र की हुयी मौत

रुद्रपुर देवरिया  सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र स्कूल जाने के दौरान बिजली के पोल के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट उतर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजली के पोल से अवैध कटिया डालकर चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, सिंगही गांव निवासी किशन चौहान (16) पुत्र गिरीश चौहान गंगा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था।

पोल से अवैध बिजली लेकर चार्ज में लगाया गया था ई रिक्शा

बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल से अवैध रूप से कटिया डालकर एक ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश पोल में करंट उतर आया। स्कूल जाते समय जैसे ही किशन पोल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया।आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरौली अविनाशमौर्य मौक पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज  कर जाँच शुरू कर दी उन्होंने  बताया कि पुलिस  जांच कर रही है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आईजीआरएस सत्यापन के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर धक्का देकर हत्या का लगाया आरोप

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में बुधवार को आईजीआरएस शिकायत के सत्यापन के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना क...